Public Dialogue Program in Purnia Addresses Local Issues वार्ड आठ में विकास की कमी : डिप्टी मेयर, Purnia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsPublic Dialogue Program in Purnia Addresses Local Issues

वार्ड आठ में विकास की कमी : डिप्टी मेयर

-फोटो : 31: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शनिवार को आपका शहर आपकी बात कार्यक्रम के तहत वार्ड संख्या आठ के नव विस्तारित क्षेत्र के मरंगा दुर्गा स्थ

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाSun, 18 May 2025 03:36 AM
share Share
Follow Us on
वार्ड आठ में विकास की कमी  : डिप्टी मेयर

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शनिवार को आपका शहर आपकी बात कार्यक्रम के तहत वार्ड संख्या आठ के नव विस्तारित क्षेत्र के मरंगा दुर्गा स्थान में एक जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मेयर विभा कुमारी, उपमहापौर पल्लवी गुप्ता, वार्ड पार्षद ऋतुराज यादव, वार्ड प्रतिनिधि बहादुर यादव, ललनेस सिंह, मनोज शाह, प्रधान सहायक उमेश यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं बताते हुए समस्या निवारण के लिए आवेदन भी दिया। जन समस्या सुनने के बाद उप महापौर पल्लवी गुप्ता ने कहा वार्ड आठ में विकास की कमी अवश्य है। जन समस्याओं को सूचीबद्ध कर समस्या निस्तारण की कार्रवाई के लिए उच्च पदाधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा।

गुप्ता ने कहा जन संवाद कार्यक्रम में आम जनों की भागीदारी को और भी बढ़ाने के लिए जन संवाद कार्यक्रम के प्रचार प्रसार बृहद रूप से करवाने की आवश्यकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।