बलेनो पर मिल रहा इतना बड़ा डिस्काउंट, सुनकर इसे खरीदने शोरूम पहुंच जाएंगे आप! CNG मॉडल भी शामिल
- मारुति सुजुकी इंडिया अपनी प्रीमियम हैचबैक बलेनो पर अप्रैल में शानदार डिस्काउंट दे रही है। इस महीने बलेनो खरीदने पर ग्राहकों को 50,000 रुपए तक का बेनिफिट मिल जाएगा।

मारुति सुजुकी इंडिया अपनी प्रीमियम हैचबैक बलेनो पर अप्रैल में शानदार डिस्काउंट दे रही है। इस महीने बलेनो खरीदने पर ग्राहकों को 50,000 रुपए तक का बेनिफिट मिल जाएगा। इसके एंट्री लेवल सिग्मा वैरिएंट को छोड़कर मारुति सुजुकी बलेनो के सभी वैरिएंट पर करीब 50,000 रुपए तक का लाभ मिल रहा है। बलेनो AMT मॉडल पर 25,000 रुपए का कैश डिस्काउंट और 25,000 रुपए का स्क्रैपेज बोनस मिल रहा है, जबकि पेट्रोल मैनुअल और CNG वैरिएंट पर 45,000 रुपए तक का लाभ मिल रहा है। बता दें कि कंपनी ने आज से अपनी कारों की कीमतों में 4% तक इजाफा कर दिया है।
मारुति बलेनो एक्स-शोरूम कीमतें | |
वैरिएंट | कीमतें |
सिग्मा | 6,70,000 रुपए |
डेल्टा | 7,54,000 रुपए |
डेल्टा AMT | 8,04,000 रुपए |
डेल्टा CNG | 8,44,000 रुपए |
जेटा | 8,47,000 रुपए |
जेटा AMT | 8,97,000 रुपए |
जेटा CNG | 9,37,000 रुपए |
अल्फा | 9,42,000 रुपए |
अल्फा AMT | 9,92,000 रुपए |
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Toyota Glanza
₹ 6.86 - 10 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Baleno
₹ 6.7 - 9.92 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai i20
₹ 7.04 - 11.25 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Altroz
₹ 6.5 - 11.16 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Swift
₹ 6.49 - 9.6 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
बलेनो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
बलेनो में 1.2-लीटर, फोर-सिलेंडर K12N पेट्रोल इंजन दिया। ये 83bhp का पावर जनरेट करेगा। वहीं, एक अन्य ऑप्शन में 1.2-लीटर डुअलजेट पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 90bhp का पावर जनरेट करेगा। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलता है। बलेनो CNG में 1.2-लीटर डुअल जेट पेट्रोल इंजन दिया गया है। ये 78ps की पावर और 99nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
बलेनो की लंबाई 3990mm, चौड़ाई 1745mm, ऊंचाई 1500mm और व्हीलबेस 2520mm है। नई बलेनो के AC वेंट्स को फिर से डिजाइन किया गया है। इसमें एक फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। इस प्रीमियम हैचबैक में 360 डिग्री कैमरा मिलेगा। इसमें 9-इंच का स्मार्टप्ले प्रो प्लस टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। यह इंफोटेनमेंट सिस्टम वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कार प्ले सपोर्ट करता है।
मारुति बलेनो में अब सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल-स्टार्ट असिस्ट, 360-डिग्री कैमरा, ABS के साथ EBD, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज, रिवर्सिंग कैमरा और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं। बेलेनो को सिग्मा, डेल्टा, जेटा और अल्फा के चार वैरिएंट में बेचा जाता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.70 लाख रुपए है।
डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।