WOW! महिंद्रा थार खरीदने पर टैक्स के ₹1.60 लाख बच रहे, लोगों को बस इतने में मिल रहा बेस मॉडल
- जनवरी आने से पहले आप महिंद्रा थार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तब CSD से इसे कम टैक्स देकर खरीद सकते हैं। दरअसल, कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट यानी CSD पर जवानों से 28% की जगह सिर्फ 14% GST ही लिया जाता है।

जनवरी आने से पहले आप महिंद्रा थार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तब CSD से इसे कम टैक्स देकर खरीद सकते हैं। दरअसल, कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट यानी CSD पर जवानों से 28% की जगह सिर्फ 14% GST ही लिया जाता है। जिसके चलते यहां से कार खरीदने पर जवानों का टैक्स का बड़ा अमाउंट बच जाता है। Cars24 के मुताबिक, यहां पर थार AX ऑप्शन पेट्रोल की कीमत 13 लाख रुपए है। जबकि, इसकी एक्स-शोरूम कीमत 14.30 लाख रुपए है। यानी इस बेस वैरिएंट पर ही टैक्स के 1.30 लाख रुपए बच जाएंगे। वैरिएंट के हिसाब से इस कार पर लगभग 1.60 लाख तक की बचत हो जाएगी।
कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (CSD) पर क्रेटा की कीमतों के बारे में जानने से पहले CSD के बारे में समझते हैं। दरअसल, CSD रक्षा मंत्रालय के तहत भारत सरकार का एकमात्र स्वामित्व वाला उद्यम है। भारत में अहमदाबाद, बागडोगरा, दिल्ली, जयपुर, कोलकाता और मुंबई जैसे शहरों में 34 CSD डिपो हैं। यह भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा संचालित है। भारतीय आबादी के एक चुनिंदा हिस्से को भोजन, चिकित्सा वस्तुओं, घरेलू आवश्यकताओं और यहां तक कि कारों को अफॉर्डेबल कीमतों के साथ बेचते हैं। CSD से कार खरीदने के लिए एलिजेबल ग्राहकों में सर्विंग और रिटायर्ड सशस्त्र बल कर्मी, सैन्य कर्मियों की विधवाएं और भूतपूर्व सैनिक और डिफेंस सिविलियन शामिल हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.99 - 22.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar
₹ 11.35 - 17.6 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV700
₹ 13.99 - 26.04 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
महिंद्रा थार की CSD कीमतें दिसंबर 2024 | |||
मॉडल | CSD कीमत | सिविल कीमत | अंतर |
AX Option पेट्रोल | ₹13.00 | ₹14.30 | ₹1.30 |
LX पेट्रोल 4x4 मैनुअल | ₹13.70 | ₹15.00 | ₹1.30 |
LX पेट्रोल 4x4 ऑटोमैटिक | ₹15.00 | ₹16.60 | ₹1.60 |
AX Option डीजल 4x4 | ₹13.70 | ₹15.00 | ₹1.30 |
LX डीजल मैनुअल 4x4 | ₹14.20 | ₹15.75 | ₹1.55 |
LX डीजल ऑटोमैटिक 4x4 | ₹15.70 | ₹17.20 | ₹1.50 |
सभी कीमतें लाख रुपए में हैं। |
महिंद्रा थार 2WD और 4WD में अंतर
डिजाइन की बात करें तो बाहर से देखने पर अंतर बताना थोड़ा मुश्किल काम है। यानी आपके सामने दोनों मॉडल को खड़ा कर दिया जाए, तो भी शायद इन्हें आसानी से नहीं पहचान पाएंगे। हालांकि, दोनों मॉडल में 2WD और 4WD की अलग-अलग बैजिंग देखने को मिल जाती है। बाकी दोनों का फ्रंट, रियर और साइड व्यू एक जैसा है। हालांकि, 2WD में ब्लेजिंग ब्रॉन्ज और एवरेस्ट व्हाइट कलर ऑप्शन मिलेंगे। दोनों में बड़ा अंतर इस बात का है कि 2WD में सिर्फ रियर व्हील को पावर मिलती है। जबकि 4WD में सभी व्हील को पावर मिलती है।
महिंद्रा थार 2WD को दो इंजन ऑप्शन 1.5-लीटर डीजल और 2.0-लीटर पेट्रोल में खरीद पाएंगे। 1.5-लीटर डीजल इंजन 117 BHP की पावर और 300 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। यहमैनुअल ट्रांसमिशन के साथ है। दूसरी तरफ, 2.0-लीटर पेट्रोल 152 BHP की पावर और 320 Nm की पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसे ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इस इंजन का इस्तेमाल थार 4WD में भी किया गया है। जबकि इसमें दूसरे ऑप्शन के तौर पर 2.2-लीटर डीजल इंजन मिलता है।
थार 2WD के इंटीरियर में थोड़ा सा बदलाव किया गया है। इसमें एक क्यूबी होल दिया है। थार 2WD में ऑटो स्टार्ट/स्टॉप फंक्शन मिलता है, जिसे स्टीयरिंग व्हील और ड्राइवर के डोर के बीच कंट्रोल पैनल के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है। थार में ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल और डोर लॉक/अनलॉक जैसे बटन भी मिलते हैं। हालांकि, इनकी पोजीशन को बदलकर सेंटर कंसोल पर लाया गया है। इसके अलावा दोनों मॉडल में एक जैसा एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी वाला 7.0-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसमें इलेक्ट्रिकल एडजेस्टबल आउटसाइड रियर-व्यू मिरर, क्रूज कंट्रोल और LED डे-टाइम रनिंग लैंप (DRLs) भी दिए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।