Hindi Newsऑटो न्यूज़Hyundai Creta Best Compact SUV in February 2025

देश का कोई भी मॉडल इस SUV का सिंहासन नहीं हिला पा रहा, फिर बनी नंबर-1; ये ब्रेजा या नेक्सन नहीं

  • देश के कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में हुंडई क्रेटा का एकतरफा दबदबा कायम है। ये SUV अपनी कुर्सी को छोड़ने तैयार ही नहीं है। दरअसल, फरवरी 2025 में एक बार फिर क्रेटा अपने सेगमेंट में नंबर-1 मॉडल रही।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानTue, 4 March 2025 09:42 AM
share Share
Follow Us on
देश का कोई भी मॉडल इस SUV का सिंहासन नहीं हिला पा रहा, फिर बनी नंबर-1; ये ब्रेजा या नेक्सन नहीं

देश के कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में हुंडई क्रेटा का एकतरफा दबदबा कायम है। ये SUV अपनी कुर्सी को छोड़ने तैयार ही नहीं है। दरअसल, फरवरी 2025 में एक बार फिर क्रेटा अपने सेगमेंट में नंबर-1 मॉडल रही। बीते महीने क्रेटा को 16,317 यूनिट बिकीं। ये देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में भी तीसरे नंबर पर रही। खास बात ये है कि देश की नंबर-1 कार बनने का खिताब पिछले महीने मारुति फ्रोंक्स को मिला। ये पहला मौका है जब ये देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी रही। क्रेटा ने अपने सेगमेंट में मारुति ब्रेजा और टाटा नेक्सन को पीछे छोड़ दिया।

टॉप सेलिंग कॉम्पैक्ट SUV फरवरी 2025
मॉडलयूनिट
हुंडई क्रेटा16,317 यूनिट
मारुति ब्रेजा15,392 यूनिट
टाटा नेक्सन15,349 यूनिट

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hyundai Creta EV

Hyundai Creta EV

₹ 17.99 - 23.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Curvv EV

Tata Curvv EV

₹ 17.49 - 21.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 26.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki e Vitara

Maruti Suzuki e Vitara

₹ 17 - 26 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XUV 400 EV

Mahindra XUV 400 EV

₹ 16.74 - 17.69 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon EV

Tata Nexon EV

₹ 12.49 - 17.19 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

फरवरी 2025 में कॉम्पैक्ट SUV सेल्स की बात करें तो हुंडई क्रेटा की 16,317 यूनिट बिकीं। जबकि देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-10 कारों की लिस्ट में शामिल मारुति ब्रेजा की 15,392 यूनिट और टाटा नेक्सन की 15,349 यूनिट बिकीं। खास बात ये है कि इस बार महिंद्रा स्कॉर्पियो इस लिस्ट से बाहर हो गई। वहीं, किआ सेल्टोस और होंडा एलिवेट को भी इस लिस्ट में जगह नहीं मिली। क्रेटा टाटा पंच पर भी भारी पड़ी। क्रेटा का इलेक्ट्रिक मॉडल आने से भी इसकी सेल्स में इजाफा हुआ है।

ये भी पढ़ें:₹5.65 लाख की इस कार के सामने स्विफ्ट, बलेनो का सरेंडर; ये क्रेटा या पंच नहीं

हुंडई क्रेटा के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

हुंडई क्रेटा में लेवल-2 ADAS के साथ 70 एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं। इसे 7 वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। जिसमें E, EX, S, S(O), SX, SX Tech और SX (O) वैरिएंट शामिल हैं। क्रेटा की E वैरिएंट देखने में दूसरे वैरिएंट की तरह ही नजर आता है। इसकी ग्रिल पूरी भरी नजर आती है, जिसके बीच में हुंडई का लोगो लगाया गया है। इसमें उल्टे L-शेप्ड के LED DRLs दिए हैं। हालांकि, ये हाई-स्पेक मॉडल की तरह जुड़े नहीं हैं। हेडलाइट्स में लो बीम के लिए अंदर हैलोजन बल्ब के साथ एक प्रोजेक्टर यूनिट और हाई बीम के लिए इसके नीचे एक रिफ्लेक्टर सेटअप मिलता है।

इस वैरिएंट के इंटीरियर की बात करें तो अन्य ट्रिम्स की तरह ही डैशबोर्ड लेआउट मिलता है। स्टीयरिंग व्हील भी वही है, लेकिन इसमें ऑडियो कंट्रोल नहीं मिलता। ऐसा इसलिए है क्योंकि ऑफर पर कोई इंफोटेनमेंट सिस्टम नहीं है। फ्रंट और रियर में USB पोर्ट के साथ मैनुअल AC दिया है। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पूरी तरह से डिजिटल है, लेकिन इसे i20, एक्सटर से शेयर किया गया है। इसमें टॉप-स्पेक मॉडल से समान यूनिट नहीं है। हुंडई ने मैन्युअल रूप से डिमेबल IRVMs और मैनुअल एडजेस्टेबल ORVMs, सभी पावर विंडो, फ्लिप कुंजी के साथ सेंट्रल और रिमोट लॉकिंग दी है।

ये भी पढ़ें:ये कंपनी तैयार कर रही गेम चेंजर इलेक्ट्रिक स्कूटर, 300Km होगी रेंज!

SUV के अंदर फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट, रियर आर्मरेस्ट, एडजस्टेबल हेडरेस्ट और सभी पैसेंजर्स के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट, रियर AC वेंट, फैब्रिक सीट शामिल हैं। नई हुंडई क्रेटा E बेस मॉडल को दो इंजन ऑप्शन NA पेट्रोल डीजल के साथ खरीद सकते हैं। इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला MG एस्टर, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर, स्कोडा कुशाक, फॉक्सवैगन ताइगुन, होंडा एलिवेट, सिट्रोन C3 एयरक्रॉस जैसे मॉडल से होता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें