Hindi Newsबिहार न्यूज़embankment collapsed in west champaran gandak river water enter in villages bihar flood

Bihar Flood News: चंपारण तटबंध टूटा तो दर्जन पंचायत में गंडक समा गई, पानी में डूब कर एक मौत; ऊंचे स्थानों पर भाग रहे लोग

Bihar Flood News: जानकारी के अनुसार गंडक नदी के पानी के दबाव से चंपारण तटबंध टूट गई है। इसकी जानकारी से चारों तरफ लोगों में दहशत फैल गई। गंडक की तेज धार बगहा-1 प्रखंड की दर्जनभर पंचायतों में फैलने लगी है।

Nishant Nandan हिन्दुस्तान, पश्चिमी चंपारणMon, 30 Sep 2024 03:23 AM
share Share

Bihar Flood News: नेपाल व जलग्रहण क्षेत्र में हुई भारी बारिश से उफनाई गंडक ने तांडव मचाना शुरू कर दिया है। रविवार शाम चार बजे के बाद बगहा-1 प्रखंड के चखनी रजवटिया-रतवल पथ पर अगस्तिया के दारोगा चौके समीप गंडक का चंपारण तटबंध 30 से 40 फीट में टूट गया। इससे गंडक का पानी तेजी से प्रखंड की एक दर्जन पंचायतों में प्रवेश करने लगा है। इधर ठाड़ी गांव में रात के समय लघुशंका के लिए निकले मन बहादुर मुखिया (50)के पानी में डूब जाने से मौत हो गयी। जिसकी पुष्ठी नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने की। वहीं योगापट्टी की चार पंचायतों पर भी बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।

लोग सामग्री व माल-मवेशी लेकर ऊंचे स्थान की ओर भाग रहे हैं। दोनों प्रखंडों के डेढ़ लाख लोगों के इससे प्रभावित होने का अनुमान लगाया जा रहा है। सूचना पर बगहा एसडीएम गौरव कुमार समेत वरीय अधिकारी घटनास्थल पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया है। एसडीआरएफ की टीम दोनों प्रखंडों के प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को बाहर निकालने में जुट गई है। तटबंध टूटने की जानकारी मिलते ही गांवों में हहाकार मच गया है। जो जहां है वहीं से बचने के लिए ऊंचे स्थान की ओर भाग रहा है। कई लोगों ने घरों के छतों और छप्पर पर शरण लिये हुए हैं।

जानकारी के अनुसार गंडक नदी के पानी के दबाव से चंपारण तटबंध टूट गई है। इसकी जानकारी से चारों तरफ लोगों में दहशत फैल गई। गंडक की तेज धार बगहा-1 प्रखंड की दर्जनभर पंचायतों में फैलने लगी है। प्रखंड की चंद्रपुर बकवा, बड़गांव, बेलवा पिपरिया, डुमारिया, पतिलार, रतवल लगुनहा, भठैया, भेड़िहारी, खैरटवा में पानी फैल रहा है। यहां के लोगों को निकालने में प्रशासन जुट गई है। योगापट्टी की सिसवा मंगलपुर, चौमुखा, ढढ़वा व जलरपुर खुटवनिया इससे प्रभावित होगी।

यहां से लोग नाव के सहारे सामान लेकर निकलकर सुरक्षित स्थान की ओर जा रहे हैं। सिंगारी पिपरिया पंचायत की मुखिया अर्चना पांडे व वार्ड-15 के सदस्य भटूमन यादव ने बताया कि स्थिति भयावह है। तटबंध टूटने से चारों तरफ अफरातफरी का माहौल कायम हो गया है। लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा जा रहा है।

सिकटा में ओरिया-सिकटा नदी का सुरक्षा बांध टूटा

सिकटा व ओरिया नदी में उफान से सिकटा, सूर्यपुर व बलरामपुर गांव जलमग्न हो गया। रविवार को सिकटा नदी का पश्चिमी तटबंध ध्वस्त हो गया। सिकटा के घोड़ासहन नहर के अठाइसलखा पुल व सिकटा गांव के छठिया घाट के बीच सिकटा नदी का तटबंध 30 से 40 फीट में टूट गया। तटबंध टूटने के बाद भी नदी का पानी ओवरफ्लो होकर गांव में तेजी से घुस रहा है। इधर, सिकटा व ओरिया नदी के मिलन स्थल सूर्यपुर से पूरब स्थित सुरक्षा तटबंध 40 फीट में टूट गया। इससे सूर्यपुर और बलरामपुर गांव में छह फीट से अधिक पानी की धार चलने लगी है। सिकटा नदी का तटबधं टूटने से सिकटा गांव में दर्जनों लोगों के घर में पानी घूस गया है। वहीं बलरामपुर गांव जलमग्न हो गया है। हाई स्कूल में पानी कम हुआ है।

के समशुल देवान, जगाती मियां, पन्नलाल दास, सुरेश बैठा, छोटू पटेल, मुख्तार देवान, दुखी देवान, नसरुद्दीन देवान, जमील अख्तर देवान, धर्मपुर की चोकट देवी, परमेश्वर प्रसाद, राज कुमार, मंगल पासवान, शिवबालक इब्राहिम समेत चार दर्जन से अधिक लोगों के घरों में पानी घुस गया है। वहीं सिकटा-ओरिया नदी का सुरक्षा बांध टूटने से सूर्यपुर व बलरामपुर गांव बाढ़ के पानी से घिर गया है। भवानीपुर व कुर्सीबरवा, सिकटा गांव, घागड़ टोली, हसनपुरा बरदही, धर्मपुर, पुरैनिया, सद्भावका व धुतहां के पानी से सबैठवा, बहुअरवा,मसवास, बसंतपुर, मसवास, माजर नदी से गौचरी, परसौनी, बैशखवा व डकही आदि गांव के सरेह में लगी धान के फसल डूब गई है। प्रखंड मुख्यालय के जनता हाई स्कूल में रविवार को पानी कम हुआ है। सिकटा नदी का पानी जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,

सिकटा में अभी भी ढाई फीट पानी है। सिकटा गांव व धर्मपुर के बीच रक्सौल जाने वाली सड़क पर तीन फीट पानी चढ़ गया है। इससे मसवास, कठिया-मठिया, सुगहांभवानीपुर पंचायत का प्रखंड मुख्यालय

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें