वृश्चिक राशिफल 31 मार्च : वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 31 मार्च का दिन? पढ़ें विस्तृत राशिफल
- Scorpio Horoscope today vrishchik Rashi ka Rashifal Today: राशि चक्र की यह आठवीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि वृश्चिक मानी जाती है।

Scorpio Horoscope Today, वृश्चिक राशिफल 31 मार्च 2025 : आज वृश्चिक राशि वालों में आत्मविश्वास भरपूर होगा। आपके सितारे आपको सोच-समझकर महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए प्रेरित करते हैं। नए कार्यों की शुरुआत या महत्वपूर्ण बदलावों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।
लव राशिफल : लव लाइफ में आपका रवैया बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। लव लाइफ में थोड़े उतार-चढ़ाव आएंगे। रिश्ते में किसी तीसरे का दखल बढ़ सकता है, जिससे परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेमी से बहस के दौरान थोड़ा सतर्क रहें। कुछ शब्दों से साथी को गलतफहमी हो सकती है, जो रिश्ते में तनाव बढ़ा सकते हैं। इन प्रॉब्लम्स का समझदारी से समाधान निकालें। दोपहर बाद आप परिजनों से साथी की मुलाकात करा सकते हैं।
करियर राशिफल : आज मैनजमेंट आप पर भरोसा करके महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी दे सकती है। सीनियर्स आपकी ईमानदारी पर सवाल उठा सकते हैं, जिससे मन चिंतित हो सकता है। हालांकि, इन्हें स्वीकार करने के लिए तैयार रहें। ऑफिस में अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस दें। आज उद्यमियों को नए पार्टनरशिप के बिजनेस करने का मौका मिल सकता है, जिससे आपको अच्छे रिटर्न भी मिलेंगे। नए लोकेशन पर व्यापार में विस्तार के लिए कई जगहों से फंड मिल सकता है। जो लोग ज्वेलरी, टेक्सटाइल,फुटवियर, कंप्यूटर प्रोडक्ट, इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटो मोबाइल्स फील्ड में है उन्हें व्यापार में बढ़ोत्तरी के कई मौके मिलेंगे।
आर्थिक राशिफल : आज आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि, खर्चों को लेकर थोड़ा सतर्क रहना होगा। जल्दबाजी में पैसे खर्च न करें। बजट और फाइनेंसशियल गोल्स की समीक्षा करें। सोच-समझकर धन खर्च करें। पैसे बचाएं। इससे आपको लॉन्ग टर्म में फायदा होगा। अगर निवेश के नए मौके मिलते हैं, तो रिसर्च के लिए थोड़ा टाइम लें। अपने अंतर्ज्ञान पर भरोसा रखें,लेकिन जरुरत पड़ने पर फाइनेंसशियल एक्सपर्ट की सलाह भी लें।
आर्थिक राशिफल : आज अपने स्वास्थ्य को पहली प्राथमिकता दें। नई फिजिकल एक्टिविटी को अपने डेली रूटीन में शामिल करें। सैर पर जाएं या योग करें। अपने डाइट पर ध्यान दें। न्यूट्रीशियस डाइट लें। बॉडी को हाइड्रेटेड रखें। मेंटल हेल्थ का खास ख्याल रखें। माइंडफुलनेस एक्टिविटी जैसे मेडिटेशन करें। इससे मन को शांति मिलेगी। छोटे-छोटे हेल्थ इश्यूज को ज्यादा बढ़ने न दें।
स्वास्थ्य राशिफल : आज अपने स्वास्थ्य को पहली प्राथमिकता दें। नई फिजिकल एक्टिविटी को अपने डेली रूटीन में शामिल करें। सैर पर जाएं या योग करें। अपने डाइट पर ध्यान दें। न्यूट्रीशियस डाइट लें। बॉडी को हाइड्रेटेड रखें। मेंटल हेल्थ का खास ख्याल रखें। माइंडफुलनेस एक्टिविटी जैसे मेडिटेशन करें। इससे मन को शांति मिलेगी। छोटे-छोटे हेल्थ इश्यूज को ज्यादा बढ़ने न दें।
डॉ. जे.एन. पांडेय
वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ
ई-मेल: djnpandey@gmail.com
फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।