विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की हुई शुरुआत
Ayodhya News - अयोध्या में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत हुई है। मुख्य विकास अधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कलेक्ट्रेट में शपथ दिलाई। इसके बाद जागरुकता रैली को रवाना किया गया, जो विभिन्न स्थलों से होकर...

अयोध्या, संवाददाता। जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत हो गई। मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह व मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुशील कुमार ने कलेक्ट्रेट में अभियान की शपथ दिलाई। इसके बाद कलेक्ट्रेट प्रांगण से जागरुकता रैली को रवाना किया गया। जागरुकता रैली कलेक्ट्रेट परिसर से रिकाबगंज, गुदड़ी बाजार, रीडगंज, चौक घंटाघर, महिला चिकित्सालय, पुष्पराज चौराहा तहसील सदर से वापस कलेक्ट्रेट परिसर तक पहुंची। रैली ने लोगो को संचारी रोगो के प्रति जागरुक किया। जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा। वहीं दस्तक अभियान 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा। मौके पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।