What should not be gifted according to Vastu ke anusar kya gift nahi dena chahiye Vastu Tips: वास्तु के अनुसार कौन सी चीजें गिफ्ट में नहीं देनी चाहिए?
Hindi Newsगैलरीपंचांग-पुराणVastu Tips: वास्तु के अनुसार कौन सी चीजें गिफ्ट में नहीं देनी चाहिए?

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार कौन सी चीजें गिफ्ट में नहीं देनी चाहिए?

  • Vastu ke anusar kya gift nahi dena chahiye: वास्तु शास्त्र में कुछ उपहार या गिफ्ट को देना अशुभ माना गया है। जानें वास्तु के अनुसार, गिफ्ट में किन चीजों को नहीं देना चाहिए-

Saumya TiwariTue, 1 April 2025 01:01 PM
1/6

वास्तु के अनुसार किन चीजों को गिफ्ट नहीं करना चाहिए

जन्मदिन हो, गृह प्रवेश हो या फिर हो एनिवर्सरी, अक्सर हम अपनों को खास मौके पर गिफ्ट या उपहार देते रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके द्वारा भेंट की गईं कुछ चीजों का आपके जीवन पर ही बुरा प्रभाव पड़ता है। वास्तु के अनुसार, व्यक्ति को कुछ चीजें उपहार के तौर पर देने से बचना चाहिए। मान्यता है कि इन चीजों को गिफ्ट के रूप में देने से परिवार में अशांति व जीवन में मुश्किलें आती हैं। जानें वास्तु के अनुसार, किन चीजों को गिफ्ट नहीं करना चाहिए।

2/6

वास्तु के अनुसार कौन सी चीजें गिफ्ट में नहीं देनी चाहिए

वास्तु अनुसार, किसी को भी भगवान की फोटो, मूर्ति आदि भी उपहार में नहीं देनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में दुर्भाग्य का आगमन होता है।

3/6

काले रंग के वस्त्र नहीं दें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, किसी भी व्यक्ति को उपहार में काले वस्त्र भी देने से बचना चाहिए। हिंदू धर्म में काला रंग शुभता का प्रतीक नहीं माना गया है।

4/6

वास्तु के अनुसार गिफ्ट में क्या नहीं देना चाहिए

वास्तु के अनुसार, धारदार, नुकीली चीजें जैसे चाकू, छुरी, कांटा आदि उपहार में नहीं देने चाहिए, इससे संबंध खराब होते हैं।

5/6

उपहार में वास्तु के अनुसार क्या नहीं देना चाहिए

वास्तु के अनुसार, गैस का चूल्हा, स्टोव आदि उपहार में नहीं देना चाहिए। मान्यता है कि इन चीजों को गिफ्ट करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

6/6

वास्तु के अनुसार किसी को क्या नहीं गिफ्ट करें

वास्तु के अनुसार किसी को भी घड़ी, परफ्यूम, पर्स उपहार में देने से बचना चाहिए। मान्यता है कि इन चीजों को गिफ्ट देना अशुभ होता है।