Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Saturn Horoscope Venus Mercury Transit Shani Rashifal Budh-Shukra will rain money on 3 zodiacs

शनि, शुक्र, बुध मिलकर मचाएंगे धमाल, 3 राशियों पर होगी धन की बरसात

  • Saturn Horoscope Venus Mercury Transit Shani Rashifal: शनि, बुध, और शुक्र एक-दूसरे के आमने-सामने हैं, जिससे 2 राजयोग का निर्माण हुआ है। ऐसे शनि, शुक्र और बुध की चाल से 3 राशियां जल्द ही धनवान बनने वाली हैं।

Shrishti Chaubey नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तानMon, 5 Aug 2024 04:23 AM
share Share

Saturn Horoscope Venus Mercury Transit : बुध, शनि, और शुक्र ग्रह की चाल समय-समय पर बदलती रहती है। ये 3 ग्रह जब भी राशि या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं तब सभी 12 राशियां पॉजिटिव या नेगेटिव इफेक्ट्स का सामना करती हैं। हाल ही में शुक्र ने सिंह राशि में गोचर किया है, जहां पहले से ही ग्रहों के राजकुमार बुध विराजमान हैं। ऐसे में शनि, बुध, और शुक्र एक-दूसरे के आमने-सामने हैं। इन 3 ग्रहों की इस सिचूऐशन से केंद्र त्रिकोण राजयोग और समसप्तक राजयोग का निर्माण हुआ है। शनि, शुक्र और बुध की चाल से बने ये 2 राजयोग कुछ राशियों की किस्मत चमकाने वाले हैं-

ये भी पढ़े:कल से 24 दिन तक 3 राशियों की सोने की तरह चमकेगी किस्मत, वक्री बुध देंगे सरप्राइज

सिंह राशि

शनि, शुक्र और बुध की चाल से सिंह राशि के लोगों को लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आ रही मुश्किलें खुद ब खुद खत्म होने लगेंगी। व्यापार में धन लाभ होने की संभावना है। नौकरी पेशा लोगों को अपने बॉस और सहयोगियों का साथ मिलेगा। परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। वहीं, वैवाहिक जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शनि, बुध और शुक्र की चाल फायदेमंद मानी जा रही है। बुध और शुक्र के शुभ प्रभाव से व्यापार से जुड़ी योजनाएं अपना कमाल दिखाएंगी। वहीं, समाज में नाम और काम दोनों मान-सम्मान बटोरेंगे। सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। वहीं, कुछ लोग अपनी फैमिली के साथ टाइम बिताएंगे। शनि की कृपा से रुके हुए कार्य रफ्तार पकड़ेंगे।

ये भी पढ़े:शुक्र का गोचर खूब मचाएगा हलचल, 21 दिन बाद से मेष समेत 2 राशियों की बढ़ेगी टेंशन

वृषभ राशि

शनि, शुक्र और बुध की चाल वृषभ राशि के लोगों के लिए बेहद ही शुभ मानी जा रही है। व्यापार में आ रही मुश्किलें समाप्त होने लगेंगी। बुध और शनि की कृपा से विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत भी ठीक-ठाक रहने वाली है। वहीं, आर्थिक दिक्कतें भी धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें