Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Mercury Horoscope Rashifal Budh Vakri For 24 days from 5 August, luck of 3 zodiacs will shine like gold

आज से 24 दिनों तक 3 राशियों की सोने की तरह चमकेगी किस्मत, वक्री Budh देंगे सरप्राइज

  • Mercury Horoscope Rashifal Budh : सावन के तीसरे सोमवार के दिन बुध चंद्र की राशि में प्रवेश करेंगे। बुध का उलटी चाल में गोचर करना सिंह राशि समेत 2 राशियों को मालामाल बना सकता है।

Shrishti Chaubey नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तानMon, 5 Aug 2024 04:24 AM
share Share

Mercury Horoscope Rashifal Budh Vakri : बुध ग्रह की चाल टाइम-टाइम पर चेंज होती रहती है। बुध ग्रहों के राजकुमार हैं, जो हर महीने अपनी चाल में बदलाव करते रहते हैं। 4 अगस्त के दिन बुध ग्रह सूर्य की सिंह राशि में अस्त हुए हैं। वहीं, सोमवार, 5 अगस्त के दिन बुध वक्री चाल में गोचर करना शुरू कर देंगे। बुध सिंह राशि से चंद्र देव की कर्क राशि में प्रवेश कर अपनी उलटी चाल चलना शुरू करेंगे। बुध की उलटी चाल मेष से लेकर मीन राशि पर अपना प्रभाव डालती है। आइए जानते हैं बुध की वक्री चाल से कौन-कौन सी राशियां मालामाल होने वाली हैं-

ये भी पढ़े:शनि, बुध, शुक्र मिलकर मचाएंगे धमाल, 3 राशियों पर होगी धन की बरसात

धनु राशि

बुध की उलटी चाल से धनु राशि के जातकों को बंपर फायदा हो सकता है। इंकम बढ़ने के योग भी बन रहे हैं। वहीं, धन का आगमन ऐसी जगहों से होगा, जहां से आपने सोचा भी नहीं होगा। लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा। करियर की स्थिति भी अच्छी रहने वाली है।

सिंह राशि

बुध का वक्री चाल में गोचर करना सिंह राशि के जातकों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। व्यवसायियों के लिए समय बेहद शुभ रहने वाला है। बिजनेस में प्रॉफिट होने के योग हैं। न्यू जॉब के ऑफर भी आपको मिल सकते हैं। घर परिवार में शांति का माहौल रहेगा। फाइनेंशियल सिचुएशन भी स्टेबल रहने वाली है।

ये भी पढ़े:शुक्र का गोचर खूब मचाएगा हलचल, 21 दिन बाद से मेष समेत 2 राशियों की बढ़ेगी टेंशन

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए बुध का वक्री चाल में गोचर करना शुभ साबित हो सकता है। जीवन में चल रही परेशानियां कम होने लगेंगी। बच्चों से जुड़ी कोई गुड न्यूज मिल सकती है। हेल्थ अच्छी रहने वाली है। वहीं आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें