Transit of Venus Horoscope will create tension in 2 zodiacs including Aries Rashifal Shukra Ka Gochar after 21 days Venus गोचर खूब मचाएगा हलचल, 21 दिन बाद से मेष समेत 2 राशियों की बढ़ेगी टेंशन
Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणVenus गोचर खूब मचाएगा हलचल, 21 दिन बाद से मेष समेत 2 राशियों की बढ़ेगी टेंशन

Venus गोचर खूब मचाएगा हलचल, 21 दिन बाद से मेष समेत 2 राशियों की बढ़ेगी टेंशन

  • Transit of Venus Horoscope : सूर्य की राशि में इस समय शुक्र गोचर कर रहे हैं। जल्द ही शुक्र अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। शुक्र के राशि परिवर्तन करते ही कुछ राशियों का बुरा वक्त शुरू हो सकता है। 

Shrishti ChaubeyMon, 5 Aug 2024 09:53 AM
1/9

कब करेंगे शुक्र राशि परिवर्तन?

प्रेम और सौन्दर्य के कारक शुक्र का राशि परिवर्तन अगस्त के महीने में ही होने जा रहा है। शुक्र देव 25 अगस्त के दिन सिंह राशि से कन्या राशि का सफर पूरा कर लेंगे।

2/9

शुक्र गोचर का प्रभाव

शुक्र तुला और वृषभ राशि के स्वामी हैं, जो जल्द ही कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र अभी सिंह राशि में संचरण कर रहे हैं। शुक्र की शुभ दृष्टि से व्यक्ति को धन और संपन्नता की प्राप्ति होती है। लव लाइफ में रोमांस बना रहता है। वहीं, कुछ के लिए बुरा टाइम भी शुरू हो सकता है।

3/9

शुक्र का गोचर

शुक्र की चाल हर राशि के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है। सूर्य की राशि में इस समय शुक्र गोचर कर रहे हैं। जल्द ही शुक्र अपनी राशि बदलने वाले हैं। शुक्र के राशि परिवर्तन करने से सभी राशियों पर कुछ-न-कुछ प्रभाव पड़ता है।

4/9

कब तक रहेंगे शुक्र कन्या राशि में?

प्रेजेंट में शुक्र सूर्य देव की सिंह राशि में विराजमान हैं, जहां उन्होंने 31 जुलाई के दिन गोचर किया था। आने वाली 24 तारीख तक शुक्र सिंह राशि में ही बैठे रहेंगे। इसके बाद कन्या राशि में शुक्र का गोचर होगा, जो 17 सितंबर तक रहने वाला है।

5/9

शुक्र के कन्या गोचर का असर

कन्या राशि का स्वामित्व बुध ग्रह को प्राप्त है। कन्या राशि में शुक्र नीच के माने जाते हैं। ऐसे में कन्या राशि में शुक्र के गोचर करने से दरिद्र नामक योग का निर्माण होगा, जो शुभ नहीं माना जाता है।

6/9

दरिद्र योग का राशियों पर प्रभाव

शुक्र के बुध की राशि में प्रवेश करने से दरिद्र योग का निर्माण होने वाला है। यह योग शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए इस योग के बनने के कारण कुछ राशियों को दिक्कतें झेलनी पड़ सकती हैं।

7/9

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए कन्या राशि में शुक्र का गोचर बहुत फायदेमंद नहीं माना जा रहा है। करियर में कलीग्स के साथ वाद-विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। आर्थिक तौर पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। खर्च की अधिकता मन को परेशान कर सकती है। बेवजह का स्ट्रेस लेने से बचें।

8/9

कर्क राशि

शुक्र का राशि परिवर्तन कर्क राशि के जातकों आपके लिए शुभ नहीं माना जा रहा है। आर्थिक जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। काम पूरा करने में रुकावटें आ सकती हैं। सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

9/9

मकर राशि

कन्या राशि में शुक्र का प्रवेश करना मकर राशि वालों के लिए लाभदायक नहीं रहने वाला है। आर्थिक स्थिति में बदलाव हो सकता है। धन-हानि होने की संभावना है। नेगेटिव फील कर सकते हैं। पार्टनर के साथ मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है। सेहत भी खराब हो सकती है। डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।