Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर सुबह से लेकर शाम तक इस मुहूर्त में करें पूजा, जानें पूजा-विधि व उपाय
- Makar Sankranti 2025 Time : मकर संक्रांति के दिन स्नान-दान करना पुण्यदायक माना जाता है। मकर संक्रांति के दिन भगवान सूर्य की पूजा और पवित्र नदियों में स्नान के साथ दान-पुण्य का बड़ा ही महत्व माना जाता है।

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति का त्योहार इस साल 14 जनवरी को मनाया जाएगा। सुबह 09:03 बजे सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस दिन स्नान-दान करना पुण्यदायक माना जाता है। मकर संक्रांति के दिन भगवान सूर्य की पूजा और पवित्र नदियों में स्नान के साथ दान-पुण्य का बड़ा ही महत्व माना जाता है। आइए जानते हैं मकर संक्रांति के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि व उपाय-
मकर संक्रान्ति शुभ मुहूर्त
मकर संक्रान्ति पुण्य काल - 09:03 से 17:46
अवधि - 08 घण्टे 42 मिनट्स
मकर संक्रान्ति महा पुण्य काल - 09:03 से 10:48
अवधि - 01 घण्टा 45 मिनट्स
मकर संक्रान्ति का क्षण - 09:03
ब्रह्म मुहूर्त- 05:27 ए एम से 06:21 ए एम
प्रातः सन्ध्या- 05:54 ए एम से 07:15 ए एम
अभिजित मुहूर्त- 12:09 पी एम से 12:51 पी एम
विजय मुहूर्त- 02:15 पी एम से 02:57 पी एम
गोधूलि मुहूर्त- 05:42 पी एम से 06:09 पी एम
सायाह्न सन्ध्या- 05:45 पी एम से 07:06 पी एम
रवि योग- 07:15 ए एम से 10:38 ए एम
निशिता मुहूर्त- 12:03 ए एम, जनवरी 14 से 12:57 ए एम, जनवरी 14
मकर संक्रांति पर सुबह से लेकर शाम तक इस मुहूर्त में करें पूजा
अमृत - सर्वोत्तम 07:15 ए एम से 08:34 ए एम
काल - हानि 08:34 ए एम से 09:53 ए एम काल वेला
शुभ - उत्तम 09:53 ए एम से 11:11 ए एम
रोग - अमंगल 11:11 ए एम से 12:30 पी एम
उद्वेग - अशुभ 12:30 पी एम से 01:49 पी एम
चर - सामान्य 01:49 पी एम से 03:07 पी एम
लाभ - उन्नति 03:07 पी एम से 04:26 पी एम वार वेला
अमृत - सर्वोत्तम 04:26 पी एम से 05:45 पी एम
मकर संक्रान्ति पूजा-विधि
1 सुबह-सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठ जाएं और पानी में गंगाजल और मिलाकर स्नान करें।
2- गणेश जी का ध्यान करें।
3- तांबे के लोटे में जल, लाल पुष्प, लाल रोली, गुड़, अक्षत और काला तिल मिलकर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दें।
4- अर्घ्य देते समय सूर्य मंत्र और गायत्री मंत्र पढ़ें।
5- अर्घ्य देते समय जल की धारा में देखकर सूर्य देव का दर्शन करना बेहद ही शुभ माना जाता है।
6- इसके बाद सूर्य देव को धूपबत्ती या घी का दीपक दिखाएं और 3 बार परिक्रमा करें।
7- अब भोग अर्पित करने के बाद क्षमा प्रार्थना करें।
मकर संक्रान्ति उपाय- मकर संक्रांति के दिन सूर्य पूजा का विशेष महत्व है। इसलिए इस दिन आदित्य हृदय स्तोत्रम का पाठ व सूर्य मंत्रों का जाप करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है।
ॐ सूर्याय नमः
ॐ भास्कराय नमः
ॐ आदित्याय नमः
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।