महिला संवाद के 11 वें दिन जिले में कुल 12 स्थानों पर महिला संवाद का कार्यक्रम किया गया आयोजित
मुंगेर में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहाँ महिलाओं ने बिहार सरकार की योजनाओं को फिल्म के माध्यम से देखा। विभिन्न वार्डों से विकास की आकांक्षाएँ साझा की गईं, जिसमें नाला निर्माण, उद्यमिता...

मुंगेर, हिन्दुस्तान टीम। महिला संवाद के 11 वें दिन कुल 12 स्थानों पर महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी कड़ी में जिले के असरगंज प्रखंड के ममई, चौरगांव में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम की शुरुआत पंचायत के सामुदायिक समन्वयक रत्नाकर भारती की ओर से किया गया। जीविका के रवि कुमार ने कहा कि कार्यक्रम में फिल्म के माध्यम से बिहार सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को विस्तृत रूप से दिखाया गया। कार्यक्रम के अंत में लोगों ने अपनी आकांक्षा एवं मुद्दा को भी साझा किया। ममई वार्ड 7 में अशोक सिंह के घर से सहदेव के घर तक नाला की मांग की गई। पूजा देवी वार्ड 9 के द्वारा मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना के तहत लाभ दिलाने की मांग की, वार्ड 9 में पुस्तकालय, एवं जीविका भवन, सामुदायिक शौचालय मांग की गई। विवाह भवन, ममई में पुलिस चौकी, शीतल चौधरी ममई वार्ड 9 के घर से अद्रास पुल तक नाला बनवाने आदि की आकांक्षाएं दीदियों के द्वारा व्यक्त की गई। इसके बाद सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, एवं सामाजिक कर्तव्य को निर्वहन के लिये सभी दीदियों ने शपथ ली।
बरियारपुर प्रखंड के बरियारपुर दक्षिणी पंचायत के संगम जीविका महिला ग्राम संगठन के क्षेत्र में संवाद कार्यक्रम में लोगो ने फिल्म के माध्यम से सरकार की चल रही योजना को देखा जिसके बाद ग्राम संगठन की दीदी जो सरकार द्वारा संचालित योजना से लाभ लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने अपना अनुभव शेयर की। उसमें एक शीला देवी प्रशिक्षण प्राप्त कर व ऋण लेकर खाद बीज का दुकान चला रही है। उन्होंने बताया कि पहले वो कुछ नहीं करती थी आज वो एक सफल उद्यमी है।
इंदु देवी समूह से ऋण लेकर किराना दुकान चला रही है साथ में ऋण लेकर मशीन खरीदा और सिलाई का कार्य भी कर रही है। हवेली खड़गपुर प्रखंड के गोबड्डा पंचायत के आदर्श जीविका ग्राम संगठन की दीदियों ने अपने क्षेत्र के विकास से संबंधित कुछ आकांक्षा को भी साझा किया। अनुसूचित जनजाति महिलाओं के द्वारा आकांक्षा व्यक्त किया गया कि बिहार के विभिन्न सरकारी नौकरियों में आरक्षण बढ़ाकर 20 प्रतिशत किये जाने की मांग की।
समूह की पराक्रमी निधि को 30 हजार से बढ़ाकर 60 हजार करने की मांग की। नमन ग्राम संगठन के महिलाओं के द्वारा सामूहिक रूप से मांग किया गया कि पंचायत में ही महिलाओं के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओ संबंधित जागरूकता के लिए केंद्र खोला जाए , ताकि महिलाओं को जागरूक किया जाए। आदर्श ग्राम संगठन के महिलाओं के द्वारा सामूहिक रूप से आकांक्षा किया गया कि मंडारे में आंगनबाड़ी, हाई स्कूल की निर्माण होनी चाहिये।
महिला संवाद का कार्यक्रम के अंत में संवाद में उपस्थित सभी महिला के द्वारा घरेलू हिंसा नहीं करने एवं पीड़ित महिला का साथ देने एवं बैंक या जीविका या अन्य स्त्रोत से प्राप्त राशि का सदुपयोग कर अपने परिवार को 10 हजार रुपया मासिक आय के लक्ष्य के प्राप्ति में सहयोग देने की शपथ ली। इसके विस्तृत जानकारी के लिये लीफलेट का भी वितरण किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।