Horoscope Today 18 March 2025 Aaj Ka Rashifal Mesh to Meen Rashi bhavishyafal Prediction आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 19 मार्च 2025 का दिन?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Horoscope Today 18 March 2025 Aaj Ka Rashifal Mesh to Meen Rashi bhavishyafal Prediction

आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 19 मार्च 2025 का दिन?

  • Today Horoscope 19 March 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 19 मार्च 2025 को बुधवार है। आइए जानते हैं पंडित नरेंद्र उपाध्याय से 19 मार्च का दिन आपके लिए कैसा रहेगा…

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानWed, 19 March 2025 05:08 AM
share Share
Follow Us on
आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 19 मार्च 2025 का दिन?

ग्रहों की स्थिति- गुरु वृषभ राशि में। मंगल मिथुन राशि में। केतु कन्या राशि में। चंद्रमा तुला राशि में। सूर्य, बुध, शुक्र, राहु मीन राशि के गोचर में और शनि कुंभ राशि के गोचर में चल रहे हैं।

राशिफल-

मेष राशि- सारी विषम परिस्थितियों के बाद भी जीवन आनंदित रहेगा। प्रेम-संतान में थोड़ी दूरी चल रही है। व्यापार अच्छा है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

ये भी पढ़ें:सेनापति मंगल बदलेंगे राशि, 3 अप्रैल से इन 3 राशियों का करेंगे खूब कल्याण

वृषभ राशि- परेशानी बनी रहेगी लेकिन आय के नए-नए स्रोत बनेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- भावुक मन से लिया गया निर्णय नुकसान करेगा। व्यवसाय में कोई ऑप्शन होने के कारण मन परेशान है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि- कर्क राशि की स्थिति अच्छी नहीं है। मान-सम्मान में ठेस न पहुंचे, इस बात का ध्यान रखें। मन कलह से भरा होगा लेकिन स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार अच्छा है। व्यापारिक स्थिति ठीक ठाक कही जाएगी। लाल वस्तु पास रखें।

ये भी पढ़ें:29 मार्च को शनि गोचर और इसी दिन सूर्यग्रहण भी, इन राशियों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव

कन्या राशि- स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं चल रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। थोड़ा सा निवेश से बचिएगा, धन हानि के संकेत हैं। काली जी को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- समाज में आपकी सराहना होगी। आपका कद बढ़ेगा। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान अच्छा व व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- खर्च की अधिकता रहेगी। चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि- यात्रा का योग बनेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। समाचार के माध्यम से अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान में सुधार। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- भाग्यवर्धक दिनों का निर्माण होगा। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

कुंभ राशि- कुंभ राशि की स्थिति अच्छी है। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। विघ्न-बाधा खत्म होगी। स्वास्थ्य ठीक ठाक प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

ये भी पढ़ें:वास्तु: प्रतिदिन इन 5 कामों को करने से मां लक्ष्मी के प्रसन्न होने की है मान्यता

मीन राशि- बस एक दिन और परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। वाहन धीरे चलाएं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।