प्रशासन व निगम ने मिलकार चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियानप्रशासन व निगम ने मिलकार चलाया अतिक्रमण हटाओ प्रशासन व निगम ने मिलकार चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
Saharanpur News - सहारनपुर जिला प्रशासन और नगर निगम ने जामा मस्जिद से दाल मण्डी पुल तक अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। इस दौरान करीब एक दर्जन तिरपाल जब्त की गईं और 50 से अधिक दुकानों से अतिक्रमण हटाया गया। प्रशासन ने...

सहारनपुर जिला प्रशासन व नगर निगम द्वारा मंगलवार को संयुक्त रुप से जामा मस्जिद से लेकर सब्जी मण्डी होते हुए दाल मण्डी पुल तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। करीब एक दर्जन तिरपाल जब्त की गयी।
जिलाधिकारी मनीष बंसल व नगरायुक्त संजय चौहान के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में प्रशासन व नगर निगम द्वारा जामा मस्जिद, पुल सब्जी मण्डी से दाल मण्डी पुल तक सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यहां अनेक दुकानदारों ने न केवल अपना सामान बाहर फैला रखा था बल्कि आधी सड़क तक तिरपाल भी लगा रखी थी। ऐसे करीब एक दर्जन दुकानदारों की तिरपाल जब्त कर नगर निगम लायी गयी। प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एच बी गुरुंग ने बताया कि 50 से अधिक दुकानों से अतिक्रमण हटाने के अलावा करीब 30 रेहड़िया हटाई गयी। अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।