14वां आयोजन कर रहा है श्रीराम पूजा समिति चिनियां रोड
फोटो संख्या प्रताप एक- पंडाल में स्थापित किया गया प्रतिमा श्रीराम पूजा समिति शिव मंदिर चिनियां रोड की ओर से प्रत्येक वर्ष की तरह अपने भव्यता को लगातार

गढ़वा, प्रतिनिधि। श्रीराम पूजा समिति शिव मंदिर चिनियां रोड की ओर से प्रत्येक वर्ष की तरह अपने भव्यता को लगातार बढ़ाते हुए इस वर्ष 14वां आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम और सभी राम दरबार अंतर्गत प्रतिमा की स्थापना कर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से चैत्र नवरात्र व श्री रामचरितमानस पाठ का आयोजन भी किया जा रहा है। अनुष्ठान में आचार्य अनूप तिवारी और दो अन्य काशी से आए आचार्य के द्वारा पूजन कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। वहीं यजमान के रूप में अनिमेष कुमार चौबे सहित अन्य लोग शामिल हैं। समिति की ओर से पुराने आईटीआई से लेकर चिनियां मोड़, बालिका उच्च विद्यालय से गढ़वा थाना परिसर सभी जगह झंडा लगाने का कार्य किया गया है। सुबह आठ बजे से लेकर 11 बजे तक पूजन कार्यक्रम किया जाता है। उसके बाद रामचरितमानस का पाठ एवं संध्या आरती शाम साढ़े छह बजे प्रारंभ होती है। उसके बाद प्रतिदिन भंडारा का आयोजन समिति के द्वारा किया जाता है। बाद में स्थानीय गायक कमलेश बिहारी के द्वारा भजन एवं चैता का कार्यक्रम रात 10 बजे तक संचालित होता है। इस वर्ष श्रीराम पूजा समिति के अध्यक्ष के रूप मे राजन दुबे व सचिव अंकित दुबे जिम्मेवारी निभा रहे हैं। वही संरक्षक के रूप मे रामाशीष तिवारी, आलोक त्रिपाठी, बउआ मिश्रा, बिमलेश शुक्ल, मिथलेश दुबे, अभिषेक पांडेय, जयंत पांडेय है। उपाध्यक्ष सुनील तिवारी, प्रेम रंजन दुबे, बडू तिवारी ,कोषाध्यक्ष के रूप मे पंकज चौबे हैं। सह सचिव जयशंकर दुबे और शुभेंद्र दुबे कार्य को देख रहे है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।