2025 Festival List: नए साल में होली, दीवाली व रक्षाबंधन कब है? देखें जनवरी से दिसंबर तक के त्योहारों की लिस्ट
- Festivals List 2025 in hindi: मए साल 2025 प्रारंभ हो गया है। ऐसे में हर किसी के मन में सवाल है कि इस साल होली, दिवाली व नवरात्रि समेत अन्य प्रमुख त्योहार कब मनाए जाएंगे। अगर आप भी जानना चाहते हैं सालभर के प्रमुख व्रत-त्योहारों की लिस्ट तो यहां करें चेक-

Vrat Tyohar 2025 Full List: नया साल दस्तक दे चुका है। हर कोई नए साल को लेकर उत्साहित है। नए साल के सेलिब्रेट करने का तरीका हर किसी का अलग-अलग होता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, 1 जनवरी से नए साल की शुरुआत होती है, जबकि हिंदू नववर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से आरंभ होता है। 2025 में जनवरी से लेकर दिसंबर तक के महीने में कई व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। यहां देखें 2025 के सालभर के त्योहारों की पूरी लिस्ट-
जनवरी 2025 के व्रत-त्योहार:
लोहड़ी- 13 जनवरी, सोमवार
पोंगल-14 जनवरी, मंगलवार
उत्तरायण- 14 जनवरी, मंगलवार
मकर संक्रांति- 14 जनवरी, मंगलवार
फरवरी 2025 के व्रत-त्योहार:
बसंत पंचमी- 2 फरवरी, रविवार
सरस्वती पूजा- 2 फरवरी, रविवार
महाशिवरात्रि- 26 फरवरी, बुधवार
मार्च 2025 के व्रत-त्योहार:
होलिका दहन- 13 मार्च, गुरुवार
होली- 14 मार्च, शुक्रवार
चैत्र नवरात्रि प्रारंभ- 30 मार्च, रविवार
गुड़ी पड़वा- 30 मार्च, रविवार
अप्रैल 2025 के व्रत-त्योहार:
राम नवमी- 6 अप्रैल, रविवार
चैत्र नवरात्रि पारण- 7 अप्रैल, सोमवार
हनुमान जन्मोत्सव- 12 अप्रैल, शनिवार
बैसाखी- 14 अप्रैल, सोमवार
जुलाई 2025 के व्रत-त्योहार:
देवशयनी एकादशी- 6 जुलाई, रविवार
गुरु पूर्णिमा- 10 जुलाई, गुरुवार
हरियाली तीज- 27 जुलाई, रविवार
नाग पंचमी- 29 जुलाई, मंगलवार
अगस्त 2025 के व्रत-त्योहार:
रक्षाबंधन- 9 अगस्त, शनिवार
कजरी तीज- 12 अगस्त, मंगलवार
स्वतंत्रता दिवस- 15 अगस्त, शुक्रवार
जन्माष्टमी- 16 अगस्त, शनिवार
हरतालिका तीज- 26 अगस्त, मंगलवार
गणेश चतुर्थी- 27 अगस्त, बुधवार
सितंबर 2025 के व्रत-त्योहार:
अनंत चतुर्दशी- 6 सितंबर, शनिवार
शारदीय नवरात्रि प्रारंभ- 22 सितंबर, सोमवार
दुर्गा महाअष्टमी पूजा- 30 सितंबर, मंगलवार
अक्टूबर 2025 के व्रत-त्योहार:
दुर्गा महानवमी पूजा- 1 अक्टूबर, बुधवार
दशहरा- 2 अक्टूबर, गुरुवार
शरदीय नवरात्रि पारणा- 2 अक्टूबर, गुरुवार
करवा चौथ- 10 अक्टूबर, शुक्रवार
धनतेरस- 18 अक्टूबर, शनिवार
नरक चतुर्दशी- 20 अक्टूबर, सोमवार
दीवाली- 21 अक्टूबर, मंगलवार
गोवर्धन पूजा: 22 अक्टूबर, बुधवार
भाई दूज: 23 अक्टूबर, गुरुवार
छठ पूजा: 28 अक्टूबर, मंगलवार
नवंबर 2025 के व्रत-त्योहार:
देवउठनी एकादशी- 1 नवंबर, शनिवार
तुलसी विवाह- 2 नवंबर, रविवार
गंगा स्नान- 5 नवंबर, बुधवार
दिसंबर 2025 के व्रत-त्योहार:
क्रिसमस- 25 दिसंबर, गुरुवार