वृषभ राशिफल 17 मई: वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 17 मई का दिन? पढ़ें विस्तृत राशिफल
Taurus Horoscope Rashifal : राशि चक्र की यह दूसरी राशि है, इस राशि का चिन्ह ’बैल’ है। वृष राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा वृष राशि में गोचर कर रहा होता है।

Vrishabh Rashi Rashifal 17 May 2025 Taurus Horoscope, वृषभ राशिफल: वृषभ राशि के जातकों में आज ऊर्जा और आत्मविश्वास भरपूर होगा। नए इनोवेटिव आइडियाज और क्रिएटिविटी के साथ सभी कार्य करने में सक्षम होंगे। नए चैलेंजिंग टास्क को हैंडल करने के लिए तैयार रहें। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें। नई स्किल सीखें। परिस्थिति के अनुकूल ढलने की कोशिश करें। इससे आपको सभी कार्यों में अपार सफलता मिलेगी।
लव राशिफल : रोमांटिक लाइफ में ऊर्जा और उत्साह भरपूर होगा। सिंगल जातकों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। लव लाइफ में नए रोमांचक मोड़ आएंगी। रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। आज सिंगल्स को अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलकर नए लोगों से कनेक्ट करने की कोशिश करना चाहिए। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, वह पार्टनर के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड करें। साथी संग डेट का प्लान बना सकते हैं। इससे रिश्तों में प्यार और रोमांस बरकरार रहेगा।
करियर राशिफल : प्रोफेशनल लाइफ में उतार-चढ़ाव आएंगे। करियर में तरक्की के भरपूर अवसर मिलेंगे, लेकिन चुनौतियां भी बनी रहेंगी। आज आपको अतिरिक्त कार्यों की जिम्मेदारी मिल सकती है। कड़ी मेहनत और लगन के साथ सभी कार्यों को कंपलीट करने में सक्षम होंगे। आज टीमवर्क पर फोकस करें। सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करें। इससे सभी कार्यों के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। ऑफिस में उच्चाधिकारियों के सुझावों पर ध्यान दें। इससे करियर में महत्वपूर्ण बदलाव आएंगे। आज आपकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी और नौकरी-कारोबार में तरक्की के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे।
आर्थिक राशिफल : आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। अपने बजट पर ध्यान दें। व्यर्थ की चीजों पर धन खर्च करने से बचें। धन बचत पर फोकस करें। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। इनवेस्टमेंट के लुभावने ऑफर से दूर रहें। इससे धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और आय में वृद्धि के नए मार्ग बनेंगे।
स्वास्थ्य राशिफल : वृषभ राशि वालों के लिए आज नई फिटनेस रूटीन को शुरू करने का परफेक्ट दिन है। आज अपने डेली रूटीन से थोड़ी ब्रेक लें। शरीर को थोड़ा आराम दें। सेल्फ केयर एक्टिविटीज में शामिल हों। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाए रखें। इससे आप मेंटली और फिजिकली हेल्दी रहेंगे।
डॉ. जे.एन. पांडेय
वैदिक ज्योतिष एवं वास्तुविशेषज्ञ
ई-मेल: djnpandey@gmail.com
फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)