Ekadashi January 2025 Date Pujan Muhurat and Vrat Paran Timing january 2025 mein ekadashi vrat kab hai Ekadashi January 2025: जनवरी में एकादशी कब-कब हैं? जानें डेट, पूजन मुहूर्त व व्रत पारण का समय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Ekadashi January 2025 Date Pujan Muhurat and Vrat Paran Timing january 2025 mein ekadashi vrat kab hai

Ekadashi January 2025: जनवरी में एकादशी कब-कब हैं? जानें डेट, पूजन मुहूर्त व व्रत पारण का समय

  • January 2025 Mein Ekadashi Vrat Kab Hain: जनवरी 2025 में दो एकादशी व्रत रखे जाएंगे। जानें साल 2025 के पहले महीने में एकादशी व्रत कब-कब रखे जाएंगे-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानTue, 3 Dec 2024 04:08 PM
share Share
Follow Us on
Ekadashi January 2025: जनवरी में एकादशी कब-कब हैं? जानें डेट, पूजन मुहूर्त व व्रत पारण का समय

January Ekadashi Vrat Dates 2025: एकादशी व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। हर महीने दो एकादशी व्रत रखे जाते हैं, इस तरह से एक वर्ष में कुल 24 एकादशी व्रत पड़ते हैं। नए साल 2025 की शुरुआत में अब कुछ दिन ही शेष हैं। जनवरी 2025 में दो एकादशी व्रत रखे जाएंगे। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, एकादशी व्रत करने से जीवन में सुख-संपदा व बरकत आती है व पापों से मुक्ति मिलती है। कहा जाता है कि अंत में व्यक्ति विष्णु धाम को जाता है। जानें जनवरी 2025 में एकादशी व्रत कब-कब हैं-

जनवरी 2025 की पहली एकादशी कब है- जनवरी महीने में पहला एकादशी व्रत पौष पुत्रदा एकादशी व्रत रखा जाएगा। पौष पुत्रदा एकादशी व्रत 10 जनवरी 2025, शुक्रवार को है।

साल 2024 की आखिरी पूर्णिमा कब है? जानें डेट व स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

पौष पुत्रदा एकादशी पूजन मुहूर्त 2025- हिंदू पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि 09 जनवरी 2025 को दोपहर 12 बजकर 22 मिनट पर प्रारंभ होगी और 10 जनवरी 2025 को सुबह 10 बजकर 19 मिनट पर समाप्त होगी।

पौष पुत्रदा एकादशी व्रत पारण मुहूर्त 2025- पौष पुत्रदा एकादशी व्रत पारण 11 दिसंबर 2025, शनिवार को किया जाएगा। पौष पुत्रदा एकादशी व्रत पारण का समय सुबह 07 बजकर 14 मिनट से सुबह 08 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय सुबह 08 बजकर 21 मिनट है।

जनवरी 2025 का दूसरा एकादशी व्रत कब है- जनवरी 2025 में दूसरा एकादशी व्रत षटतिला एकादशी व्रत रखा जाएगा। षटतिला एकादशी व्रत 25 जनवरी 2025, शनिवार को है।

षटतिला एकादशी व्रत पूजन मुहूर्त 2025- हिंदू पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि 24 जनवरी 2025 को शाम 07 बजकर 25 मिनट पर प्रारंभ होगी और 25 जनवरी को रात 08 बजकर 31 मिनट पर समाप्त होगी।

षटतिला एकादशी व्रत पारण मुहूर्त 2025- षटतिला एकादशी व्रत का पारण 26 जनवरी 2025 को किया जाएगा। व्रत पारण का समय सुबह 07 बजकर 11 मिनट से सुबह 09 बजकर 20 मिनट के बीच रहेगा। पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय रात 08 बजकर 54 मिनट है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!