Hindi Newsवायरल न्यूज़ Wild Elephant fights with JCB Machine In West Bengal in viral video

लोगों ने उकसाया तो जेसीबी मशीन से भिड़ गया हाथी, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भड़के लोग

  • पश्चिम बंगाल में एक हाथी का जेसीबी मशीन से भिड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग स्थानीय लोगों पर भड़क गए हैं। घटना के बाद पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार भी किया है।

Jagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तानThu, 6 Feb 2025 09:46 PM
share Share
Follow Us on
लोगों ने उकसाया तो जेसीबी मशीन से भिड़ गया हाथी, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भड़के लोग

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस हैरतअंगेज वीडियो में एक हाथी जेसीबी मशीन से भिड़ता नजर आ रहा है। कथित तौर स्थानीय लोगों ने जंगली हाथी को उकसाया था जिसके बाद गजराज का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। जानकारी के मुताबिक यह घटना 1 फरवरी को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के दमदीम इलाके में हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। यूजर्स ने इस घटना पर एक्शन लेने और हाथी को परेशान करने वाले लोगों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

वायरल वीडियो में एक विशालकाय हाथी जेसीबी मशीन से टकराते हुए दिखाई दे रहा है। वहीं जेसीबी को चला रहा शख्स मशीन से उस पर हमला करता है। इस बीच आसपास खड़े लोगों को हाथी की ओर भागते हुए देखा जा सकता है। हाथी जब भागने के लिए मुड़ता है तो लोग इसका पीछा भी करते हैं। खबरों के मुताबिक हाथी के माथे और सूंड में गंभीर चोटें आई हैं।

स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक हाथी खाने की तलाश में अपलचंद जंगल से गांव की ओर आ गया था। इसके बाद लोग कथित तौर पर हाथी को परेशान करने लगे और उसका पीछा किया। तंग आकर हाथी ने लोगों पर हमला कर दिया और फिर वह जेसीबी मशीन से भिड़ गया। मामला सामने आने के बाद हाथी को उकसाने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और वहीं जेसीबी मशीन को भी जब्त कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें:VIDEO: केरल में उत्सव के दौरान गजराज को आया गुस्सा; मची भगदड़, दर्जनों घायल

वीडियो सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर कई सवाल उठा रहे हैं। वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, "हाथी की आखिर क्या गलती है जो उसके साथ ऐसा बर्ताव हो रहा है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “घटिया लोग!!” एक अन्य यूजर ने लिखा, “भगवान करे वो हाथी ठीक हो।” कुछ यूजर्स ने इन लोगों को गिरफ्तार करने की मांग भी की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें