Notification Icon
Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़pati patni ke beech aayre woh ne bigada rishta premika ki entry

पति-पत्नी के बीच आई ‘वो’ ने बिगाड़ा रिश्ता, प्रेमिका की एंट्री से 15 साल पुराने रिश्ते तबाह

कहना है कि उसका विवाह अप्रैल 2008 में अशोक सिंह के साथ हुआ था। पति की दिल्ली में नौकरी होने के कारण वह भी साथ चले गए। इस दौरान एक बेटी और एक बेटे का भी जन्म हुआ। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Himanshu Kumar Lall अल्मोड़ा, हिन्दुस्तान, Sat, 30 March 2024 11:29 AM
share Share

पति-पत्नी के बीच आई प्रेमिका एंट्री ने 15 साल के रिश्ते को तबाह कर दिया। नौबत यहां तक आ गई कि पति पत्नी और बच्चों को मारने पर आतुर हो गया। अब पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने पति और प्रेमिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

महिला थाना पुलिस के मुताबिक पिलखा सुंदरपुर निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। कहना है कि उसका विवाह अप्रैल 2008 में अशोक सिंह के साथ हुआ था। पति की दिल्ली में नौकरी होने के कारण वह भी साथ चले गए।

इस दौरान एक बेटी और एक बेटे का भी जन्म हुआ। 2017 तक सब कुछ अच्छा चल रहा था। इसके बाद से पति का व्यवहार बदलने लगा। आए दिन मारपीट और गाली गलौज करने लगे। पता चला कि दिल्ली में ही अल्मोड़ा निवासी महिला के साथ पति के अवैध संबंध हैं।

कहना है कि उन्होंने महिला को समझाने का प्रयास किया तो उसने उसे और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी।तमाम परेशानियों के कारण उन्हें बच्चों के साथ अल्मोड़ा लौटना पड़ा। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर अशोक सिंह और ममता अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें