Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़five boys gangrapd minor girl in jharkhand

झारखंड में स्कूल से लौट रही लड़की को उठाकर झाड़ियों में ले गए 10 लड़के, 5 ने किया गैंगरेप

  • रांची-चाईबासा एनएच-75 के किनारे एदेलटोला के पास स्कूल से घर लौट रही नाबालिग आदिवासी छात्रा से पांच दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। झाड़ियों में उठाकर ले गए थे 10 लड़के।

Sudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, रांचीFri, 20 Sep 2024 03:56 AM
share Share

खूंटी के मुरहू थाना क्षेत्र में रांची-चाईबासा एनएच-75 के किनारे एदेलटोला के पास स्कूल से घर लौट रही नाबालिग आदिवासी छात्रा से पांच दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता बुधवार को स्कूल से छुट्टी होने के बाद पैदल ही घर लौट रही थी। वहां घात लगाए 10 दरिंदे छात्रा को जबरन सड़क के किनारे झाड़ियों में उठाकर ले गए। वहां पांच दरिंदों ने दुष्कर्म किया। जबकि अन्य पांच वहीं खड़े रहे।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दुष्कर्म के दौरान वह बेहोश हो गई थी, होश आने पर खुद को नग्न पाया। फिर किसी तरह घर पहुंच कर माता-पिता को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों के साथ पीड़िता थाना पहुंची और प्राथमिकी दर्ज कराई। शुक्रवार को 164 के तहत पीड़िता का बयान दर्ज किया जाएगा।

जानकारी मिलते ही एसडीपीओ वरुण रजक और थाना प्रभारी नॉवल गॉडविन केरकेट्टा की अगुवाई में छापेमारी की गई। पुलिस द्वारा आम नागरिकों से भी घटना में संलिप्त युवकों की पहचान करने में सहयोग की अपील की गई है। मामले में एसडीपीओ ने बताया कि पीड़िता ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना में संलिप्त युवकों की पहचान नहीं हो पाई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में छापेमारी की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें