महिला अपराध के खिलाफ कांग्रेस ने हल्ला बोला, मौन सत्याग्रह कर जताया विरोध
उत्तरप्रदेश के हाथरस, बलरामपुर, बुलंदशहर व आज़मगढ़ में महिलाओं के साथ हुई आपराधिक घटनाओं के विरोध में कांग्रेस ने राज्य में मौन सत्याग्रह किया। दून में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम...

उत्तरप्रदेश के हाथरस, बलरामपुर, बुलंदशहर व आज़मगढ़ में महिलाओं के साथ हुई आपराधिक घटनाओं के विरोध में कांग्रेस ने राज्य में मौन सत्याग्रह किया। दून में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजन ने गांधी पार्क में ग्यारह बजे से सत्याग्रह किया।
दोपहर 12 बजे सत्याग्रह पूर्ण होने के बाद मीडिया से बातचीत में प्रीतम ने केंद्र, यूपी और राज्य सरकार पर हमला बोला। कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई है गरीब और वंचित वर्ग पर जुल्म भी बढ़ जाते हैं।
बेटी बचाओ का नारा लगाने वाली भाजपा की सरकारों में बेटियां सुरक्षित ही नहीं है। पीड़ित को इंसाफ दिलाने के बजाय उनकी आवाज़ दबाने पर जोर है। सत्याग्रह में पूर्व मंत्री मातबर सिंह कंडारी, आर्येन्द्र शर्मा, राजेन्द्र शाह, गोदावरी थापली, एससी प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजकुमार, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, गिरीश चंद्र पुनेड़ा, गरिमा महरा दसौनी, राजेश चमोली, डॉ प्रतिमा सिंह आदि शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।