BJP Leaders Celebrate Development Plans in Bhagwanpur Constituency जनता की सेवा और क्षेत्रीय विकास प्राथमिकता: श्यामवीर , Roorki Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRoorki NewsBJP Leaders Celebrate Development Plans in Bhagwanpur Constituency

जनता की सेवा और क्षेत्रीय विकास प्राथमिकता: श्यामवीर

रुड़की, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता देवी सिंह राणा के नेतृत्व में भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को स्वागत समारोह का आयोजन किया

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकीMon, 28 April 2025 06:04 PM
share Share
Follow Us on
जनता की सेवा और क्षेत्रीय विकास प्राथमिकता: श्यामवीर

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता देवी सिंह राणा के नेतृत्व में भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई। सभी विशिष्ट अतिथियों ने जनता का अभिनंदन स्वीकार किया और भाजपा की नीतियों और आगामी कार्य योजनाओं पर प्रकाश डाला। श्यामवीर सैनी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता जनता की सेवा और क्षेत्रीय विकास रहेगी। उन्होंने भगवानपुर विधानसभा के विकास के लिए विशेष योजनाओं की घोषणा करने का आश्वासन दिया। कहा कि सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित है। मेयर अनीता देवी अग्रवाल ने कहा कि रुड़की नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने स्वच्छता अभियान, सड़क निर्माण और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास में सरकार के योगदान की सराहना की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।