Tiranga Yatra Celebrated at Parmarth Niketan to Promote Patriotism ऋषिकुमारों ने तिरंगा रैली निकाल दिया देश भक्ति का संदेश, Rishikesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRishikesh NewsTiranga Yatra Celebrated at Parmarth Niketan to Promote Patriotism

ऋषिकुमारों ने तिरंगा रैली निकाल दिया देश भक्ति का संदेश

परमार्थ निकेतन में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें ऋषिकुमारों ने तिरंगा रैली निकालकर देशभक्ति के प्रति जागरूक किया। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि राष्ट्र हमारी पहचान है। उन्होंने भारतीय...

Newswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेषFri, 16 May 2025 04:40 PM
share Share
Follow Us on
ऋषिकुमारों ने तिरंगा रैली निकाल दिया देश भक्ति का संदेश

परमार्थ निकेतन में शुक्रवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें ऋषिकुमारों ने क्षेत्र में तिरंगा रैली निकालकर भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाए और लोगों को देश भक्ति के प्रति जागरूक किया। परमार्थ गुरुकुल के ऋषिकुमारों ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। ऋषिकुमारों ने आश्रम परिसर और गंगा तट पर भारत माता की जय, वंदे मातरम् और ‘जय श्रीराम के जयघोष के साथ तिरंगा रैली निकाली। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि राष्ट्र है तो हम है, हमारी पहचान है और हमारा अस्तित्व है। भारतवर्ष एक ऐसा राष्ट्र है जिसकी मिट्टी में बलिदान की सुगंध और हवा में देशभक्ति की गूंज बसी हुई है।

जब-जब वतन पर संकट आया है, तब-तब हमारी सेना ने अपने अदम्य साहस, अनुशासन और समर्पण से देश की अस्मिता की रक्षा की है। सरहद पर खड़ा जवान, उनकी आंखें हमेशा जागती रहती है ताकि ये देश और देशवासी चैन की नींद सो सके। आज जब हम अपने घरों में सुरक्षित हैं, लोकतंत्र का आनंद ले रहे हैं। तो यह नहीं भूलना चहिये कि कोई सियाचिन की बर्फीली हवाओं में, कोई राजस्थान की तपती रेत पर, कोई उत्तर-पूर्व के जंगलों में, और कोई कश्मीर की घाटियों में देश की हिफाजत कर रहा है। भारतीय सेना की निःस्वार्थ सेवा ही हमारी स्वतंत्रता, अखंडता और गौरव का आधार है। प्रसिद्ध कथावाचक संत मुरलीधर ने कहा कि रामकथा हमें बताती है कि व्यक्तिगत जीवन से ऊपर है राष्ट्रधर्म। श्रीराम का जीवन हमें सिखाता है कि जब राष्ट्र संकट में हो, तब हर व्यक्ति को अपना आराम, अधिकार और अहंकार त्यागकर राष्ट्र धर्म निभाना चाहिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।