baraatis did this before wedding setting forests on fire in Almora case filed शादी से पहले बारातियों ने किया यह काम, अल्मोड़ा में जंगलों में आग लगाने पर दर्ज हुआ केस, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़baraatis did this before wedding setting forests on fire in Almora case filed

शादी से पहले बारातियों ने किया यह काम, अल्मोड़ा में जंगलों में आग लगाने पर दर्ज हुआ केस

चम्पावत में वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बीते 25 अप्रैल को कांडा गांव से बारात पैदल सल्ली-कुकड़ौनी गांव गई थी।

Himanshu Kumar Lall लाइव हिन्दुस्तान, देहरादूनMon, 28 April 2025 08:45 AM
share Share
Follow Us on
शादी से पहले बारातियों ने किया यह काम, अल्मोड़ा में जंगलों में आग लगाने पर दर्ज हुआ केस

शादी से पहले बारातियों ने ऐसा काम कर डाला कि वन विभाग को भी सख्त ऐक्शन लेना पड़ा। उत्तराखंड के चंपावत जिले में जंगल में आग लगाने के मामले पर विभाग की ओर से बारातियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।

चम्पावत और अल्मोड़ा जिला स्थित द्वाराहाट में जंगल में शनिवार को आग लगने पर अज्ञात बारातियों और अज्ञात व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज किया गया। दोनों मामलों में पुलिस ने भारतीय वन अधिनियम 1927 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

चम्पावत में वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बीते 25 अप्रैल को कांडा गांव से बारात पैदल सल्ली-कुकड़ौनी गांव गई थी। वर-वधू पौधरोपण अभियान को लेकर वन आरक्षी बलवंत भंडारी दुल्हन के घर विवाह स्थल जा रहे थे।

मार्ग में उन्होंने देखा कि वन क्षेत्र में आग लगी देख चम्पावत के रेंजर को घटना से अवगत कराया। डीएफओ नवीन चंद्र पंत ने बताया कि बारात वनाग्नि प्रभावित जंगल से होकर गुजरी थी। संभावना है कि बारातियों की लापरवाही से जंगल में आग लगी।

इसी को देखते हुए अज्ञात बारातियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि इससे पूर्व जंगल में आग लगाने पर बीते 24 अप्रैल को तिलौन चम्पावत निवासी एक युवक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया था।

वहीं, द्वाराहाट पुलिस के मुताबिक वन पंचायत तल्ली मिरई सरपंच आशा देवी ने तहरीर दी थी। उनका कहना है कि गुरुवार शाम अज्ञात व्यक्ति ने जंगल में आग सुलगा दी। एसओ अवनीश कुमार ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।