Forest Fires Emerge Amid Rising Temperatures Rain Helps Control Blazes स्याल्दे के तीन जंगलों में एक साथ धधकी आग, Almora Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsForest Fires Emerge Amid Rising Temperatures Rain Helps Control Blazes

स्याल्दे के तीन जंगलों में एक साथ धधकी आग

तापमान बढ़ने के साथ वनाग्नि की घटनाएं फिर सामने आई हैं। स्याल्दे ब्लॉक के कैहड़गांव, छानी और खटलगांव में आग लग गई, लेकिन बारिश और वन कर्मियों के प्रयासों से आग पर काबू पा लिया गया। क्षेत्र में...

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाFri, 16 May 2025 06:06 PM
share Share
Follow Us on
स्याल्दे के तीन जंगलों में एक साथ धधकी आग

तापमान बढ़ने के साथ वनाग्नि की घटनाएं फिर सामने आने लगी है। इस बार स्याल्दे ब्लॉक मुख्यालय से सटे कैहड़गांव, छानी और खटलगांव के जंगल आग की भेंट चढ़ गए। गनीमत रही कि वन कर्मियों के प्रयास और बारिश होने से वनाग्नि पर काबू पा लिया गया। जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम कैहड़गांव, छानी और खटलगांव के जंगलों में एकाएक आग धधक उठी। एक साथ तीन-तीन जंगलों में आग लगने से हड़कंप मच गया। देर शाम तक आग धधकती रही। सूचना पर वन विभाग की टीमें आग बुझाने के लिए पहुंच गईं, लेकिन तेज हवाओं ने आग को और अधिक भड़का दिया।

इससे आग बुझाने के प्रयास नाकाफी साबित हुए। कुछ ही देर में आग ने जंगलों के बड़े हिस्से को आगोश में ले लिया। इस दौरान क्षेत्र में आंधी और तूफान शुरू हो गया। इससे वन कर्मियों की आस जग गई। कुछ ही देर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। इससे तेजी से फैल रही आग बुझ गई। इससे वन विभाग के साथ स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। वन विभाग को इन दिनों ऐप के माध्यम से आग लगने की सूचना और लोकेशन तत्काल मिल जा रही है। इससे टीमें मौके पर पहुंचकर वनाग्नि की रोकथाम कर रही हैं। जंगलों में लगी आग को बुझा लिया गया था। -राकेश रत्नाकर, रेंजर वन प्रभाग तामाढौन।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।