BJP Workers and School Children Celebrate Operation Sindoor Success with Tiranga Shaurya Samman Yatra यात्रा निकालकर सैनिकों के पराक्रम को किया याद, Almora Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsBJP Workers and School Children Celebrate Operation Sindoor Success with Tiranga Shaurya Samman Yatra

यात्रा निकालकर सैनिकों के पराक्रम को किया याद

भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने शुक्रवार को तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली। यह यात्रा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर आयोजित की गई। कार्यकर्ताओं ने वीर सैनिकों की शौर्यता को याद करते हुए भारत माता...

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाFri, 16 May 2025 04:52 PM
share Share
Follow Us on
यात्रा निकालकर सैनिकों के पराक्रम को किया याद

भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों की ओर से शुक्रवार को तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। वीर सैनिकों के पराक्रम को भी याद किया। शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ता, विभिन्न स्कूलों के बच्चे और अन्य लोग एलेक्जेंडर गेट के पास पहुंचे। एलेक्जेंडर गेट से शिखर तिराहा शहीद पार्क तक तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली गई। वंदे मातरम, भारत माता की जय जैसे नारों से पूरा नगर गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने देश की रक्षा कर रहे वीर सैनिकों की वीरता और पराक्रम को भी नमन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमें भारतीय सेना पर गर्व है।

यहां केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, दर्जा राज्य मंत्री गंगा विष्ट, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, पूर्व जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, रमेश बहुगुणा, त्रिलोचन जोशी, मनोज सनवाल, अमित साह, अर्जुन बिष्ट, गोविंद पिल्ख्वाल, बिट्टू कर्नाटक, राजेंद्र जोशी, किरन पंत, सिकंदर पवार, नवीन बिष्ट, देवाशीष नेगी, ललित लटवाल, मंगल बिष्ट, राजेंद्र विष्ट, इंद्र मोहन भंडारी, निर्मला जोशी, दीपा विष्ट आदि रहीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।