Devotees return home after taking a dip at Triveni Sangam during the ongoing Mahakumbh Mela in Prayagraj on Wednesday. (ANI)
Mahakumbh 2025: महाकुंभ नगर में श्रद्धालुओं का आगमन लगातार जारी है। अभी शिवरात्रि को छह दिन बचे हैं, लेकिन गुरुवार को यहां हालात ऐसे थे कि मानों स्नान पर्व का दिन हो। सुबह से शाम तक सवा करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया। अब तक कुल स्नान करने वालों की संख्या 58.03 करोड़ हो गई है। जबकि शिवरात्रि जैसा प्रमुख स्नान पर्व होने के कारण अभी लगातार स्नान करने लोग आएंगे। ऐसे में यह आंकड़ा 65 करोड़ के करीब पहुंच सकता है। जानें महाकुंभ से जुड़े लाइव अपडेट्स
20 Feb 2025, 10:32:05 PM IST
Mahakumbh 2025 LIVE: अब तक स्नान करने वालों की संख्या 58 करोड़ के पार
Mahakumbh 2025 LIVE: गुरुवार को मेला क्षेत्र अपने रंग में दिखाई दिया। अब तक 58 करोड़ का आंकड़ा पार हो चुका है। गुरुवार सुबह से हुजूम जो उमड़ा तो रात तक लोगों के आने का सिलसिला थमा ही नहीं। सुबह आठ बजे ही स्नान करने वालों की संख्या 33.25 लाख हो गई, बुधवार को इस वक्त तक 30 लाख 94 हजार श्रद्धालुओं ने स्नान किया था। यानी एक दिन में एक समय में लगभग ढाई लाख श्रद्धालु अधिक हो गए। जबकि गुरुवार सुबह 10 बजे तक 51.80 लाख श्रद्धालु स्नान कर चुके थे और बुधवार को सुबह 10 बजे तक 49.02 लाख श्रद्धालु स्नान कर चुके थे। यानी बुधवार की तुलना में गुरुवार को लगातार श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही। इसका प्रमुख कारण यही माना गया कि अब स्नान पर्व करीब आ रहा है। मेले का समापन भी महाशिवरात्रि के साथ हो जाएगा। ऐसे में जो लोग भी अब तक स्नान करने नहीं सके हैं वो अब कोई अवसर चूकना नहीं चाह रहे हैं।
20 Feb 2025, 09:37:20 PM IST
Mahakumbh 2025 LIVE: वीआईपी का आगमन जारी, पूरे दिन लगाई पुण्य की डुबकी
Mahakumbh 2025 LIVE: महाकुम्भ में जहां एक ओर आम श्रद्धालुओं का आगमन जारी है। वहीं, गुरुवार को पूरे दिन वीआईपी भी खूब आए। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री सजय श्रीसत, मध्य प्रदेश के मंत्री नागर सिंह चौहान, महाराष्ट्र के विधायक आशीष शेलार, हिमांचल प्रदेश की लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला, पंजाब सरकार के मुख्य सचिव केपी सिंह, हरियाणा की मुख्य सचिव सुमित्रा मित्रा ने संगम में पुण्य की डुबकी लगाई। एडीएम महाकुम्भ विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि हिंदुजा ग्रुप, जीएमआर ग्रुप, वेदांता ग्रुप के मुखिया भी यहां पर परिवार के साथ आए और पुण्य की डुबकी लगाई। संगम तट पर स्नान करने के बाद वीआईपी मेहमानों ने यहां की व्यवस्थाओं के बारे में भी अफसरों से पूछताछ की। जाना की कैसे इतनी बड़ी संख्या का प्रबंधन किया और कैसे सुरक्षित स्नान कराया। यहां पर गंगाजल की निगरानी और टेंट सिटी आदि की व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली।
20 Feb 2025, 08:07:29 PM IST
Mahakumbh 2025 LIVE: समस्तीपुर मंडल में श्रद्वालुओं की सुविधा के लिये चलाई गई 14 कुंभ स्पेशल ट्रेन
Mahakumbh 2025 LIVE: कुंभ मेले में श्रद्धालुओं की सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए बिहार में समस्तीपुर रेल मंडल ने पिछले दस दिनों में 14 कुंभ स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया है।
20 Feb 2025, 07:31:19 PM IST
Mahakumbh 2025 LIVE: टेलीग्राम पर बेची जा रही महाकुंभ में आई महिलाओं की तस्वीरें
Mahakumbh 2025 LIVE: महाकुंभ में स्नान करने गईं महिलाओं और लड़कियों के वीडियो को टेलीग्राम पर बेचा जा रहा है। मेटा के प्लेटफॉर्म पर भी ये निजी वीडियो मौजूद है। यूपी पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में स्नान करने गईं महिलाओं और लड़कियों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए गए हैं। ये वीडियो उस वक्त रिकॉर्ड किए गए जब ये महिलाएं गंगा में स्नान कर रही थीं या कपड़े बदल रही थीं।
20 Feb 2025, 07:30:11 PM IST
Mahakumbh 2025 LIVE: महाकुंभ के दौरान मरने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या का खुलासा नहीं कर रही केंद्र सरकार: राजद सांसद
Mahakumbh 2025 LIVE: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद सुधाकर सिंह ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महाकुंभ के दौरान भगदड़ और सड़क दुर्घटनाओं में मारे गए तीर्थयात्रियों की संख्या के बारे में संसद में खुलासा नहीं कर रही। बक्सर के सांसद सिंह पटना में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान प्रयागराज में जारी महाकुंभ के बारे में राजद प्रमुख लालू प्रसाद और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी की विवादास्पद टिप्पणियों के बारे में सवालों का जवाब दे रहे थे।
20 Feb 2025, 06:11:20 PM IST
Mahakumbh 2025 LIVE: बीमार मां को घर में बंद कर पत्नी और बच्चों के साथ महाकुंभ गया बेटा
Mahakumbh 2025 LIVE: झारखंड के रामगढ़ जिले में एक व्यक्ति ने अपनी बीमार मां को कथित तौर पर घर में बंद कर दिया और पत्नी, बच्चों तथा ससुराल वालों के साथ महाकुंभ में स्नान के लिए प्रयागराज चला गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बुधवार को रामगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुभाष नगर कॉलोनी में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के एक क्वार्टर से 65 वर्षीय महिला को मुक्त कराया। पुलिस ने बताया कि महिला सोमवार से घर में बंद थी और चूड़ा खाकर जिंदा थी। पड़ोसियों को उसके बारे में तब पता चला जब वह भूख के कारण सहायता के लिए चिल्लाने लगी।
20 Feb 2025, 04:06:20 PM IST
Mahakumbh 2025 LIVE: महाकुंभ के श्रद्धालुओं को ले जा रही बस में आग लगी, कोई हताहत नहीं
Mahakumbh 2025 LIVE: रांची से श्रद्धालुओं को प्रयागराज में महाकुंभ के लिए ले जा रही एक बस में रामगढ़ जिले के एक गांव के पास आग लग गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। रामगढ़ उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि बुधवार देर रात करीब एक बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर हेसागढ़ा गांव के पास हुई इस घटना में बस में सवार 35 तीर्थयात्रियों में से कोई भी हताहत नहीं हुआ।
प्र
20 Feb 2025, 02:14:08 PM IST
Mahakumbh 2025 LIVE: महाकुंभ में महिलाओं के नहाते फोटो-वीडियो बेचने पर एक्शन, सरकार ने टेलीग्राम, मेटा से जवाब मांगा
Mahakumbh 2025 LIVE: महाकुंभ में महिलाओं के नहाते फोटो-वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर बेचे जा रहे हैं। इस पर एक्शन लिया गया है। साथ ही सरकार ने टेलीग्राम और मेटा से जवाब मांगा है। वीडियो पोस्ट करने वाले अकाउंट की भी जानकारी देने को कहा गया।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
20 Feb 2025, 01:55:51 PM IST
Mahakumbh 2025 LIVE: नेपाल में महाकुंभ को लेकर उत्साह, श्रीराम की ससुराल मिथिला से हनुमान जी के लिए आया अक्षत
Mahakumbh 2025 LIVE: माता सीता के मायके नेपाल (मिथिलानगरी) से अब तक आए 50 लाख से अधिक लोगों ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई। यहां बड़े हनुमान मंदिर के लिए विशेष रूप से भगवान राम की ससुराल से पवित्र अक्षत आया।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
20 Feb 2025, 01:31:14 PM IST
Mahakumbh 2025 LIVE: देश का सबसे बड़ा पर्यटन हब बनकर उभरा प्रयागराज
Mahakumbh 2025 LIVE: महाकुंभ-2025 प्रयागराज को कई सौगातें देने के साथ ही एक अनूठा रिकॉर्ड भी बना रहा है। प्रयागराज देश में सर्वाधिक पर्यटकों के स्वागत का भी गवाह बना। अब तक किसी भी स्थान पर एक सीजन में इतने पर्यटक कभी नहीं आए जितने संगमनगरी में आए। संगमनगरी का गौरव प्राप्त होने के बाद भी पर्यटकों के आगमन को लेकर प्रयागराज हमेशा से पिछड़ा ही रहा है। उत्तर प्रदेश की ही बात करें तो ताजनगरी आगरा और काशी में हमेशा ही अधिक पर्यटक आते रहे हैं, लेकिन संगम में इस बार 37 दिनों में 56 करोड़ से अधिक पर्यटक आ चुके हैं।
20 Feb 2025, 01:18:50 PM IST
Mahakumbh 2025 LIVE: प्रतिदिन आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ी
Mahakumbh 2025 LIVE: अफसरों का कहना है कि प्रदेश में आगरा, वाराणसी के अलावा दूसरे राज्यों के शहरों की बात की जाए तो गोवा, उदयपुर, मनाली, नैनीताल, जयपुर जैसे स्थानों पर भी पूरे साल में एक से डेढ़ करोड़ और अधिकतम दो करोड़ लोग पहुंचे हैं। यहां तो एक ही दिन में एक से डेढ़ करोड़ पर्यटक आ रहे हैं।
20 Feb 2025, 01:06:53 PM IST
Mahakumbh 2025 LIVE: प्रयागराज में कथा सुनने से मोक्ष की प्राप्ति
Mahakumbh 2025 LIVE: दिल्ली के श्रीशिव मंदिर श्रेष्ठ विहार के कथा व्यास आचार्य सीताकांत की श्रीमद्भागवद् कथा बुधवार से महाकुम्भ नगर के सेक्टर 13 स्थित मुक्ति मार्ग में शुरू हुई। इससे पूर्व शिविर से कलश यात्रा निकाली गई जो विभिन्न मार्गों से होते होते हुए गंगा तट पहुंची। जहां पर गंगा और श्रीमद्भागवद का पूजन किया गया। महिलाएं मंगलगीत गाते हुए कलशयात्रा के साथ शिविर पहुंचीं और कथा शुरू हुई। कथा व्यास आचार्य सीताकांत ने तीर्थराज प्रयागराज में कथा सुनने और उसके पुण्य के बारे में बताया।
20 Feb 2025, 12:56:34 PM IST
Mahakumbh 2025 LIVE: विश्व कल्याण को हो रही मंगल कामना
Mahakumbh 2025 LIVE: महाकुंभ के सेक्टर 18 हरिश्चंद्र मार्ग पर मछली बंदर मठ शिविर में स्वामी विमल देव आश्रम के शिविर में कथा प्रवचन जारी है। स्वामी विमल देव आश्रम ने कहा कि महाशिवरात्रि तक शिविर रहेगा। इस दौरान शिविर में कथा, प्रवचन, सत्संग और भंडारा चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि विश्व कल्याण, लोगों की उन्नति के लिए तीर्थराज प्रयागराज, भगवान वेणीमाधव और संगम से कामना कर रहे हैं।
20 Feb 2025, 12:37:19 PM IST
Mahakumbh 2025 LIVE: आधी आबादी की सहभागिता से रचा इतिहास
Mahakumbh 2025 LIVE: महाकुंभ ने समाज के सभी वर्गों की भागीदारी है। इसमें नारी शक्ति की महाकुम्भ में अब तक सबसे अधिक संख्या में मौजूदगी रही है। देश की लगभग आधी आबादी का यहां पहुंचना समाज विज्ञानियों के लिए भी एक विश्लेषण और शोध के लिए प्रेरित करता है। गोविन्द बल्लभ पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान के शोधार्थियों ने अपने शोध में नारी सहभागिता को लेकर जो प्रारम्भिक निष्कर्ष सामने आए हैं, वह मौजूदा समाज की सोच का खाका खींच रही है।
20 Feb 2025, 12:04:11 PM IST
Mahakumbh 2025 LIVE: होटल में बुकिंग के नाम पर 1.71 लाख की ठगी
Mahakumbh 2025 LIVE: हेस्टिंग रोड स्थित द रूद्राक्ष होटल के मालिक राजीव गुप्ता ने सिविल लाइंस थाने में ऑनलाइन 1.71 लाख रुपये ठगी का मामला दर्ज कराया है। कीडगंज निवासी राजीव गुप्ता की तहरीर के अनुसार उनके होटल की फोटो लगाकर फर्जी बेवसाइट के माध्यम से कांचीपुरम तमिलनाडु निवासी यामी सतीश बालाकृष्णन से 18 फरवरी से 20 फरवरी तक कमरा बुकिंग के नाम पर एक लाख 71 हजार रुपये यूपीआई के माध्यम से जमा कराया गया। जब सतीश बालाकृष्णन होटल में आए तो उनको पता चला कि यहां से कोई बुकिंग ही नहीं की गई।
20 Feb 2025, 11:35:39 AM IST
Mahakumbh 2025 LIVE: 1,300 नाविकों को कौशल का प्रशिक्षण
Mahakumbh 2025 LIVE: राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुम्भ के लिए लगभग 1,300 नाविकों को बुनियादी जल बचाव कौशल का प्रशिक्षण दिया है। बल के प्रमुख ने बुधवार को यह जानकारी दी। एनडीआरएफ के महानिदेशक पीयूष आनंद ने कहा कि बल अपने विशेष उपकरणों की विशिष्टताओं की समीक्षा कर रहा है, जिनमें रासायनिक, जैविक, रेडियोधर्मी और परमाणु युद्ध अभियानों में उपयोग किए जाने वाले उपकरण भी शामिल हैं।
20 Feb 2025, 11:22:51 AM IST
Mahakumbh 2025 LIVE: छत्रपति शिवाजी की डोली संग महाराष्ट्र से आया दल
Mahakumbh 2025 LIVE: छत्रपति शिवाजी की जयंती पर परमार्थ निकेतन शिविर में महाराष्ट्र से वारकरियों का एक दल शिवाजी की डोली के साथ पहुंचा। स्वामी चिदानंद सरस्वती के सान्निध्य में शिवाजी की प्रतिमा को संगम स्नान कराया और उनकी वीरता तथा देशभक्ति को श्रद्धांजलि अर्पित की। छत्रपति शिवाजी की जयंती पर उनके योगदान और राष्ट्र के प्रति उनके अटूट प्रेम को सभी ने नमन किया।
स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि छत्रपति शिवाजी ने केवल एक शासक के रूप में ही अपनी विरासत नहीं छोड़ी, बल्कि उन्होंने अपने बल, साहस और संघर्ष से समस्त भारतीयों के दिलों में स्थान बनाया। वारकरियों ने इस अवसर पर शिवाजी की जयकारे लगाए, भजन व कीर्तन गाए। इसके बाद सभी ने संगम आरती में भाग लिया। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्नान के सरसंघचालक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
20 Feb 2025, 11:00:49 AM IST
Mahakumbh 2025 LIVE: पाकिस्तान के हादसे के वीडियो को कुम्भ से जोड़ा
Mahakumbh 2025 LIVE: महाकुम्भ मेला को लेकर सोशल मीडिया पर रोजाना अलग-अलग वीडियो व फोटो पोस्ट हो रही हैं। हालांकि कुछ ऐसे भी सोशल मीडिया अकाउंट हैं, जिनके माध्यम से भ्रामक व फर्जी सूचनाएं भी फैलाई जा रही है। कुम्भ पुलिस ने पाकिस्तान के एक पुराने सड़क हादसे के वीडियो को महाकुम्भ से जोड़कर दुष्प्रचार करने के आरोप में बुधवार को 26 सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
20 Feb 2025, 10:47:10 AM IST
Mahakumbh 2025 LIVE: केंद्रीय अस्पताल में शंकर का हुआ जन्म
Mahakumbh 2025 LIVE: केंद्रीय अस्पताल में बुधवार को फिर किलकारी गूंजी। करछना की रहने वाली रेशमा ने शिशु को जन्म दिया। पति पंचम के साथ मेले में मजदूरी करने आई रेशमा को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल लाया गया। डॉ. मीनाक्षी और डॉ. सरोज ने महिला को सुरक्षित व सामान्य प्रसव कराया। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार कौशिक ने बच्चे नाम शंकर रखा।
20 Feb 2025, 10:13:52 AM IST
Mahakumbh 2025 LIVE: यूपी में बीकानेर एक्सप्रेस और मुरी समेत नौ ट्रेनें कैंसिल, कई के बदले रूट, देखें शेड्यूल
Mahakumbh 2025 LIVE: प्रयागराज से जुड़ी दो दर्जन से अधिक ट्रेनों को पहले ही निरस्त किया जा चुका है। उत्तर मध्य रेलवे के अलावा पूर्वोत्तर रेलवे और उत्तर रेलवे ने भी कई ट्रेनों को रद्द किया है।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
20 Feb 2025, 09:51:45 AM IST
Mahakumbh 2025 LIVE: आज आएंगे शंकराचार्य निश्चलानंद
Mahakumbh 2025 LIVE: गोवर्धन मठ पुरी के पीठाधीश्वर जगदूरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती गुरुवार को झूसी स्थित शिवगंगा आश्रम पहुंचेंगे। वह 28 फरवरी तक यहां प्रवास पर रहते हुए प्रतिदिन सुबह 11:30 बजे से दर्शन, दीक्षा, संगोष्ठी और शाम 5:30 बजे से हिंदू राष्ट्र धर्म संगोष्ठी को संबोधित करेंगे। यह जानकारी शंकराचार्य के मीडिया विभाग ने दी है।
20 Feb 2025, 09:37:51 AM IST
Mahakumbh 2025 LIVE: महाकुंभ के एक शिविर में हो रही यमराज की पूजा, संगम के जल-मिट्टी से चूरू में डालेंगे यम मंदिर की नींव
Mahakumbh 2025 LIVE: यमराज धाम की माता संजोगिता ने बताया कि चूरू में यमराज मंदिर की स्थापना करने जा रही हैं। इसके लिए गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती का पवित्र जल और मिट्टी लेने आई हैं। पवित्र जल और मिट्टी को कलश में एकत्र कर लिया है और इसे ले जाकर मंदिर के नींव में डाला जाएगा।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
20 Feb 2025, 09:21:49 AM IST
Mahakumbh 2025 LIVE: उड्डयन मंत्री ने एयरपोर्ट निदेशक को दी बधाई
Mahakumbh 2025 LIVE: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने बुधवार को एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। टर्मिनल हाल समेत अन्य जगह जाकर देखा। महाकुम्भ के दौरान यात्रियों और विमानों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। प्रयागराज एयरपोर्ट के निदेशक मुकेश उपाध्याय को यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखने के लिए केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने बधाई दी। निदेशक मुकेश उपाध्याय ने बताया कि एयरपोर्ट पर किसी भी यात्री को कोई असुविधा न हो, इसका ध्यान रखा जा रहा है।
20 Feb 2025, 09:07:09 AM IST
Mahakumbh 2025 LIVE: प्रयागराज में रेलवे का इमरजेंसी प्लान खत्म, स्टेशनों पर भीड़ कम, स्पेशल ट्रेनें चलाईं
Mahakumbh 2025 LIVE: प्रयागराज में पिछले चार दिनों से लागू रेलवे के इमरजेंसी प्लान के कारण शहर में कई प्रमुख मार्ग बंद कर दिए गए थे, जिससे रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
20 Feb 2025, 09:05:37 AM IST
Mahakumbh 2025 LIVE: 134 विमान और 120 चार्टर प्लेन की एक दिन में आवाजाही
Mahakumbh 2025 LIVE: महाकु्भं में अब वीआईपी श्रद्धालुओं का आवागमन बढ़ा है। प्रयागराज एयरपोर्ट पर विमानों और यात्रियों की संख्या का रोज नया रिकॉर्ड बन रहा है। विमानों के शतक के बाद अब चार्टर प्लेन की आवाजाही का भी शतक पूरा हो गया है। प्रयागराज एयरपोर्ट से 18 फरवरी को पहली बार चार्टर प्लेन की आवाजाही ने शतक लगाया। कुल 120 चार्टर प्लेन आए और गए।