UP Aligarh Woman Arrested for Provoking Husband for Suicide Police Searching for lover पत्नी के उकसाने पर पति ने की आत्महत्या, महिला गिरफ्तार, प्रेमी की तलाश में लगी पुलिस, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP NewsUP Aligarh Woman Arrested for Provoking Husband for Suicide Police Searching for lover

पत्नी के उकसाने पर पति ने की आत्महत्या, महिला गिरफ्तार, प्रेमी की तलाश में लगी पुलिस

यूपी के अलीगढ़ में एक महिला ने अपने पति को आत्महत्या के लिए उकसाया। महिला के अवैध संबंधों से परेशान होकर उसके पति ने आत्महत्या कर ली। वहीं, पुलिस को महिला के प्रेमी की तलाश है। बताया जा रहा है कि कस्बा चंडौस के चामड़ मोहल्ला में आत्महत्या के मामले में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

Srishti Kunj संवाददाता, अलीगढ़Sat, 17 May 2025 10:37 AM
share Share
Follow Us on
पत्नी के उकसाने पर पति ने की आत्महत्या, महिला गिरफ्तार, प्रेमी की तलाश में लगी पुलिस

यूपी के अलीगढ़ में एक महिला ने अपने पति को आत्महत्या के लिए उकसाया। महिला के अवैध संबंधों से परेशान होकर उसके पति ने आत्महत्या कर ली। वहीं, पुलिस को महिला के प्रेमी की तलाश है। बताया जा रहा है कि कस्बा चंडौस के चामड़ मोहल्ला में आत्महत्या के मामले में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पति ने आत्महत्या की तो परिजनों ने उसकी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले में जांच शुरू की तो पाया कि पति को आत्महत्या के लिए उकसाने में महिला और उसके प्रेमी का हाथ था।

जानकारी के अनुसार अर्जुन पुत्र लालू राम की शादी 13 वर्ष पहले इगलास क्षेत्र के बेसवा कलीजरी निवासी सर्वेश से हुई थी। सर्वेश प्रेमी अनिकेत के साथ फरार हो गई थी। पति की शिकायत के बाद में पुलिस ने उसे बरामद किया था और उसे वापस उसके पति के पास भेजा गया था। लेकिन, उसके अनिकेत से संबंध बने रहे। इसकी जानकारी उसके पति को थी। उसने सर्वेश के अवैध संबंधों का विरोध किया। इसको लेकर दोनों के बीच कई बार झगड़ा भी हुई। बीते बुधवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। विवाद के बीच पत्नी बच्चों के पास चली गई। विवाद से परेशान पति ने पत्नी के पीछे से कमरे का कुंडा लगाकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

ये भी पढ़ें:लखनऊ में नशे में धुत युवक-युवतियों का हंगामा, दरोगा से भिड़े; करने लगे हाथापाई

प्रेमी की तलाश

पुलिस ने पत्नी सर्वेश और प्रेमी अनिकेत के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया था। शुक्रवार को सर्वेश को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी हरिभान सिंह ने बताया कि आरोपी प्रेमी की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएग। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच जारी है और जल्द कड़ी कार्रवाई की जाएगी।