Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Lok Sabha Election 2024 Shivpal Singh Yadav said BJP government is full of pride can do anything

घमंड में चूर है भाजपा सरकार, कुछ भी कर सकती है.... शिवपाल यादव ने कसा तंज

वपाल सिंह यादव ने गुरुवार को मैनपुरी में कहा कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। केंद्र और यूपी में सत्ता में आने के बाद भाजपा घमंड में चूर हो गई है। पूरे प्रदेश में सपा जीतेगी। इं

Pawan Kumar Sharma हिन्दुस्तान, बदायूंThu, 14 March 2024 11:16 AM
share Share

Lok Sabha Election 2024: यूपी के बदायूं से लोकसभा प्रत्याशी बनाए गए सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने गुरुवार को मैनपुरी में कहा कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। केंद्र और यूपी में सत्ता में आने के बाद भाजपा घमंड में चूर हो गई है। पूरे प्रदेश में सपा जीतेगी। इंडिया गठबंधन प्रदेश से भाजपा का सफाया करेगा।

सैफई से मैनपुरी होकर बदायूं जाते समय कुछ देर के लिए मैनपुरी में रुके शिवपाल ने कहा कि बदायूं से उन्हें प्रत्याशी बनाया गया है। पार्टी का जो आदेश मिला है उसे आदेश का पालन करने के लिए वह बदायूं जा रहे हैं। वहां कार्यकर्ताओं से मिलेंगे, जनसंपर्क करेंगे और बदायूं जीतकर आएंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी सीटें जीतेगी। यूपी में कई सीटें ऐसी है जहां भाजपा को प्रत्याशी ढूंढने से भी मिल रहा। उन्होंने कहा कि सीएए लागू करके भाजपा ने साबित कर दिया है कि वह घमंड से भरी हुई है और कुछ भी कर सकती है। सपा समाजवादी विचारधारा की पार्टी है। सपा को सभी वर्गों का वोट मिलता है। इस दौरान सपा जिला अध्यक्ष आलोक साथ मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें