कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
Siddhart-nagar News - भानपुर मस्जिदिया गांव में रविवार को नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। यात्रा राजा फॉर्म कुआनों नदी के तट तक पहुंची, जहां कथा व्यास ने वैदिक मंत्रोच्चार किया। महिलाएं और...

भवानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के भानपुर मस्जिदिया गांव में रविवार को कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। कलश यात्रा भानपुर मस्जिदिया कार्यक्रम स्थल से भानपुररानी, नगहिया भैसहिया होते हुए राजा फॉर्म कुआनों नदी के तट पर पहुंची, जहां कथा व्यास नंदलालस, आचार्य आशीर्वाद तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरवाया। कलश यात्रा में शामिल महिलाएं ,बच्चे डीजे के भक्ति धुनों पर थिरकते हुए वापस भानपुर मस्जिदिया कार्यक्रम स्थल पहुंचे। इस दौरान भक्तों के द्वारा लगाए गए जय कारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। इस दौरान रामपत चौरसिया, घनश्याम चौरसिया, बहादुर चौरसिया, राम सुरेश विश्वकर्मा, संचित चौरसिया, श्रीराम शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।