धामपुर में भाजपा की तिरंगा यात्रा आज
Bijnor News - भाजपा द्वारा धामपुर में 20 मई को शाम 4 बजे विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा अशोक स्तंभ से शुरू होकर विभिन्न बाजारों और चौराहों से होते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थल पर...

भाजपा की ओर से धामपुर में 20 मई को शाम 4 बजे विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। भाजपा नगर मंडल धामपुर के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार गोयल ने बताया कि भारतीय सैनिकों की शौर्यता एवं वीरता को नमन करते हुए उनका भारत वासियों की ओर से उत्साहवर्धन करने हेतु बड़ी मंडी स्थित अशोक स्तंभ से प्रारंभ होने वाली यह विशाल तिरंगा यात्रा लोहा बाजार, फल चौक, सर्राफा बाजार, महाराजा अग्रसेन मार्ग, भगत सिंह, चौक खारी कुआं, मुख्य डाकघर मार्ग, नगीना चौराहा होते हुए रोडवेज बस स्टैंड के निकट नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर संपन्न होगी। उन्होंने पार्टी और संबंधित सभी संगठनों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के अलावा नगर की विभिन्न धार्मिक सामाजिक एवं साहित्यिक संस्थाओं से जुड़े पदाधिकारियों और सदस्यों और आम नागरिकों से भी अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।