त्याग, समर्पण और न्याय की प्रतिमूर्ति थी रानी अहिल्याबाई होल्कर- अर्चना मिश्रा
Shravasti News - भारतीय जनता पार्टी ने पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी को स्मृति अभियान के तहत मनाया। कार्यशाला का आयोजन जिलाध्यक्ष डॉ मिश्रीलाल वर्मा की अध्यक्षता में हुआ, जिसमें प्रदेश मंत्री अर्चना...

श्रावस्ती,संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी को स्मृति अभियान के माध्यम से मना रही है। इसके लिए शनिवार को जिलाध्यक्ष डॉ मिश्रीलाल वर्मा की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसकी मुख्य अतिथि भाजपा उत्तर प्रदेश की प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा मौजूद रहीं। पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर के कृतित्व एवं व्यक्तित्व को जन जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा उनकी त्रिशताब्दी को स्मृति अभियान के रूप में मना रही है। इस मौके पर आयोजित कार्यशाला में बोलते हुए प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा ने कहा कि पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर त्याग, सुशासन, समर्पण और न्याय की प्रतिमूर्ति थी।
जब देश विदेशी आक्रांताओ से त्रस्त था और मंदिर विध्वंस किया जा रहे थे। तब अहिल्याबाई ने बिना भय व समर्थन के सनातन धर्म की पुनर्स्थापना का काम अपने हाथों में लिया। यह देश सिर्फ वीर पुरुषों की ही भूमि नहीं है बल्कि पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर जैसी मातृशक्ति का भी है। जिन्होंने देश, समाज और सनातन के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया। रानी अहिल्याबाई बाई होल्कर का जन्म तो महाराष्ट्र के छोटे से गांव हुआ था। लेकिन उनके कर्तव्यों की सीमाएं पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक फैली हुई थीं। इसीलिए चारों शंकराचार्यो ने रानी अहिल्याबाई होल्कर को पुण्यश्लोक की उपाधि दी थी। अर्चना मिश्रा ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से भाजपा रानी अहिल्याबाई के संदेशों, उनके संघर्षों, व उनके धार्मिक कार्यों को लेकर जनता के बीच में संवाद करेगी। कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री पुरुषोत्तम कौशल ने किया। कार्यशाला में विधायक श्रावस्ती राम फेरन पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, शंकर दयाल पाण्डेय, संजय कैराती पटेल, पूजा पाण्डेय, सरिता सिंह, माधुरी सिंह त्रिपाठी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।