SP Workers Watch Film on Jyotiba Phule and Savitribai Pledge Against Inequality महात्मा ज्योतिबा फुले व सावित्री बाई के संघर्षों पर आधारित फिल्म ने किया प्रेरित : जयवीर यादव, Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsSP Workers Watch Film on Jyotiba Phule and Savitribai Pledge Against Inequality

महात्मा ज्योतिबा फुले व सावित्री बाई के संघर्षों पर आधारित फिल्म ने किया प्रेरित : जयवीर यादव

Moradabad News - शनिवार को पीवीआर सिनेमा में सपा के कार्यकर्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले और साबित्री बाई पर बनी फिल्म देखी। कार्यकर्ताओं ने असमानता और छुआछूत के खिलाफ संघर्ष करने का संकल्प लिया। फिल्म ने दर्शकों का...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादSat, 17 May 2025 11:09 PM
share Share
Follow Us on
महात्मा ज्योतिबा फुले व सावित्री बाई के संघर्षों पर आधारित फिल्म ने किया प्रेरित : जयवीर यादव

शनिवार को पीवीआर सिनेमा पर सपा के कार्यकर्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले व साबित्री बाई पर बनी फिल्म को देखा। कार्यकर्ताओं ने असमानता और छुआछूत के खिलाफ संघर्ष करने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने बताया की फुले की रिलीज से पहले कुछ समूहों ने इसकी कहानी में जातिगत भेदभाव के चित्रण पर आपत्ति जताई थी। फिल्म के रिलीज होने के बाद इसने दर्शकों का दिल जीत लिया। यह फिल्म न केवल फुले दंपति के संघर्ष को दिखाती है, बल्कि आज के भारत में भी उनकी शिक्षाओं और सुधारों की कहानी भी पेश करती है। लाखन सिंह सैनी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले और उनकी पत्नी के संघर्षों पर आधारित यह फिल्म बनी है।

इस फिल्म से बहुत कुछ सीखने को मिला है। नाजिम अली, धर्मेन्द्र यादव, वेद प्रकाश सैनी, महेंद्र पाल सिंह, जयकुमार प्रजापति योगेन्द्र यादव, सुरेंद्र शर्मा, दीवांशु सागर, अलका दुबे, प्रदीप यादव, नागभारती, राकेश राठी, अमित प्रजापति, प्रेमबाबू वाल्मीकि, जिगरी मलिक, वाजिद मलिक, फाजील मलिक, मनीष जाटव, रमेश सैनी,नजाकत अली, मोईनुद्दीन,आजम खान, हिमांशु सैनी, अमरजीत जाटव,सत्यजीत भाथ, राहुल बाल्मीकि, रशीद मलिक, सरदार पाल, प्रवीण सैनी, शंकर लाल सैनी,मो अली, शाकिर अली आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।