सांसद ने की आंबेडकर प्रतिमा के समक्ष सफाई
Shahjahnpur News - शाहजहांपुर में सांसद अरूण सागर ने अंबेडकर जयंती से एक दिन पहले प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किए। भाजपा इस बार जयंती को खास अंदाज में मना रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ साफ-सफाई की और...

शाहजहांपुर। सांसद अरूण सागर ने सराय काईयां स्थित अंबेडकर जयंति से एक दिन पहले प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किए। बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती हैं। ऐसे में भाजपा इस बार जयंती को खास अंदाज में मना रही है। सांसद ने जयंती से एक दिन पहले हनुमतधाम मंडल के शक्ति केंद्र स्थित सराय काइयां में बूथ संख्या 355 पर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास साफ सफाई की। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर उनको नमन किया। इस दौरान साथ में मण्डल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, पूर्व मण्डल अध्यक्ष वैभव खन्ना, पार्षद अनूप गुप्ता, महानगर मंत्री अभिषेक यादव आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।