UPMSP UP Board 10th, 12th Result 2025: यूपी बोर्ड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upmspresults.nic.in पर घोषित होगा। यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट विद्यार्थी अपना रोल नंबर डालकर चेक कर सकेंगे। उपरोक्त आधिकारिक वेबसाइट के अलावा यूपी बोर्ड परिणाम 2025 livehindustan.com/career/results/up-board-result पर भी चेक किया जा सकेगा। प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों को बेसब्री से अपने यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट का इंतजार है। छात्रों को बता दें कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ( यूपीएमएसपी या यूपी बोर्ड ) ने उन खबरों को फर्जी बताया है जिनमें यह दावा किया जा रहा था कि यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट आज 15 अप्रैल को दोपहर 2 बजे घोषित होगा। बोर्ड ने कहा था कि परीक्षा परिणाम ( UP Board High School Result 2025 , UP Board Inter Result 2025 ) से संबंधित जानकारी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upmspresults.nic.in पर उपलब्ध कराई जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसी उम्मीद की जा रही है कि 20 अप्रैल के बाद यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है। अप्रैल अंत तक इसके आने के पूरे आसार हैं। कॉपियां चेक हो चुकी हैं। रिजल्ट तैयार करने का काम अंतिम चरण में है। पिछले वर्ष 20 अप्रैल 2024 को यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी किया गया था। पिछले वर्ष कक्षा दसवीं का ओवरऑल पास पर्सेंटेज 89.55 प्रतिशत था। वहीं कक्षा बारहवीं का ओवरऑल पास पर्सेंटेज 82.60 प्रतिशत था।
यहां देखें यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 का LIVE अपडेट
UP Board 10th Result 2025 Direct Link : यहां मिलेगा यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट
UP Board 12th Result 2025 Direct Link : यहां मिलेगा यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट
15 Apr 2025, 06:26:27 PM IST
UP Board Result 2025 live: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट कब कब आया
UP Board Result 2025 live: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट कब कब आया
वर्ष 10वीं रिजल्ट डेट 12वीं रिजल्ट डेट
2024 24 अप्रैल, 2024 24 अप्रैल, 2024
2023 25 मई, 2023 25 मई, 2023
2022 29 अप्रैल, 2022 29 अप्रैल, 2022
2021 14 जुलाई, 2021 29 जुलाई, 2021
2020 4 जुलाई, 2020 27 जुलाई, 2020
15 Apr 2025, 04:24:03 PM IST
UP Board Result 2025 live: प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी होंगे नतीजे
UP Board Result 2025 live: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद हर बार की तरह इस बार भी प्रेस कांफ्रेंस के जरिए कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट घोषित करेगा। बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम एकसाथ घोषित करता है।
15 Apr 2025, 03:42:24 PM IST
UP Board Result 2025 live: पिछले वर्ष के टॉपरों की लिस्ट
UP Board Result 2025 live: पिछले वर्ष के टॉपरों की लिस्ट
12वीं कक्षा:
शुभम वर्मा – 97.80 फीसदी
सौरभ गंगवार – 97.20 फीसदी
अनामिका – 97.20 फीसदी
प्रियांशु उपाध्याय – 97 फीसदी
खुशी – 97 फीसदी
सुप्रिया – 97 फीसदी
10वीं कक्षा:
प्राची निगम – 591/600
दीपिका सोनकर – 590/600
नव्या सिंह – 588/600
स्वाति सिंह – 588/600
दीपांशी सिंह – 588/600
15 Apr 2025, 03:05:09 PM IST
UP Board Result 2025 Live: पास होने के लिए लाने होंगे इतने अंक
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33 फीसदी अंक लाने होंगे। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल होता है, तो उसे कम्पार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा।
15 Apr 2025, 03:03:39 PM IST
UP Board Result 2025 Live: पिछले साल कब आया था यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट
UP Board Result 2025 Live: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने पिछले साल कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम 20 अप्रैल 2024 को दोपहर 2:00 बजे घोषित किए थे।
15 Apr 2025, 02:53:29 PM IST
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड की परीक्षा कब हुई थी
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए 24 फरवरी से 12 मार्च तक यूपी बोर्ड परीक्षा आयोजित की थी और यूपी बोर्ड प्रश्न पत्रों का मूल्यांकन 17 मार्च से शुरू हुआ था। परीक्षाएं राज्य भर में 8,140 केंद्रों पर आयोजित की गईं और बोर्ड ने बताया कि 261 केंद्रों ने उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा कर लिया है
15 Apr 2025, 02:49:31 PM IST
UP Board Result 2025 Live: शासन से हरी झंडी मिलने के बाद आएगा रिजल्ट
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की तिथि घोषित करने के लिए बोर्ड की ओर से शासन को प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है। शासन की हरी झंडी मिलने के बाद ही परिणाम जारी किया जाएगा। 10वीं-12वीं की तकरीबन तीन करोड़ उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 19 मार्च से दो अप्रैल तक कराया गया था।
15 Apr 2025, 02:33:58 PM IST
UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड रिजल्ट livehindustan.com पर भी रोल नंबर डालकर देख सकेंगे
UP Board Result 2025 Live : प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट जैसे ही घोषित होगा, उसके तुरंत बाद लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट livehindustan.com पर भी रिजल्ट चेक करने का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।
livehindustan.com/career/results/up-board-result
15 Apr 2025, 02:20:43 PM IST
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं मार्कशीट में होगा खास मोनोग्राम
UP Board Result 2025 Live: अब यूपी बोर्ड के अंकपत्र सह प्रमाणपत्र ए-4 साइज के होंगे जबकि इससे पहले साइज छोटा होता था। मार्कशीट में कुछ सुरक्षा उपाय भी किए गए हैं। इसमें जो मोनोग्राम लगाया जाएगा वह धूप में ले जाने पर लाल रंग में दिखेगा और छांव में आने के बाद इसका रंग बदल जाएगा। अंक पत्र के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की जा सकेगी।
15 Apr 2025, 02:19:51 PM IST
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की मार्कशीट में बड़ा बदलाव
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की मार्कशीट यानी अंक पत्र में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल परीक्षार्थियों को ऐसी मार्कशीट दी जाएगी आसानी से नहीं फटेगी। पानी में डालने पर यह गलेगी भी नहीं। इसकी एक और खास बात यह होगी कि चाहे जिस भी प्रिंटर से इसकी फोटोकॉपी की जाए फोटो प्रति पर फोटोकॉपी लिखा आ जाएगा।
15 Apr 2025, 02:13:03 PM IST
UP Board Result 2025 Live: त्रुटि रहित यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट जारी करने की तैयारी
UP Board 10th 12th Result 2025 Live: रिजल्ट को पूरी तरह दुरुस्त करने के बाद ही उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। results.upmsp.edu.in , upmsp.edu.in और upresults.nic.in के अलावा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट पर भी अपना रिजल्ट व मार्क्स चेक कर सकेंगे।
15 Apr 2025, 02:10:40 PM IST
UP Board 10th 12th Result 2025 Live: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कब आएगा, तिथि का ऐलान जल्द
UP Board 10th 12th Result 2025 Live: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद जल्द ही हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के रिजल्ट की तिथि का ऐलान कर सकता है। छात्रों की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया गया है। परिणाम को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
15 Apr 2025, 02:08:13 PM IST
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया में सारी कमियां कर रहा दूर
UP Board Result 2025 Live: रिजल्ट जारी करने से पहले यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड सभी कमियां दूर करने में जुटा है। स्टेट व जिला टॉपरों की कॉपियां फिर से चेक की गई हैं। सभी डाटा का मिलान जारी है। परिणाम में कोई त्रुटि न हो, ऐसे में पूरी ऐहतियात बरती जा रही है।
15 Apr 2025, 02:05:00 PM IST
UP Board Result 2025 Live: यहां चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड रिजल्ट
UP Board Result 2025 Live: यहां चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड रिजल्ट
upmsp.edu.in
upresults.nic.in
upmspresults.up.nic.in
15 Apr 2025, 01:57:10 PM IST
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से ऐसे देखें रिजल्ट
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ऐसे देखें रिजल्ट
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in , upmsp.edu.in या upmspresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट 2025 या यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें
- अब छात्र अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें।
- यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- छात्र अब मार्कशीट ऑनलाइन देखें और डाउनलोड करें। मार्कशीट का प्रिंट आउट ले लें।
15 Apr 2025, 01:46:33 PM IST
UP Board Result 2025 Live: डिजिलॉकर पर ऐसे देख सकेंगे यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर की मार्कशीट
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट और यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट की मार्कशीट डिजिलॉकर से देखने का तरीका
- digilocker.gov.in पर जाएं।
- Class X Marksheet 2025 या Class XII Marksheet 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद UP Board के लिंक पर जाएं।
- अब मोबाइल नंबर और आधार कार्ड से लॉगइन करके रजिस्ट्रेशन करें। रजिस्ट्रेशन की डिटेल्स संभालकर रख लें।
- रिजल्ट के दिन यहां आकर आप रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
15 Apr 2025, 01:37:19 PM IST
UP Board Result 2025 Live: आज नहीं आएगा यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट
UP Board Result 2025 Live: सोशल मीडिया पर यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने की तारीख को लेकर फर्जी नोटिस वायरल हो रहा है। 10वीं और 12वीं कक्षा के करीब 54 लाख विद्यार्थियों को परिणामों का इंतजार है। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक नोटिस वायरल हो रहा है जिसमें लिखा है कि यूपी बोर्ड 2025 बोर्ड परीक्षा के नतीजे आज यानी 15 अप्रैल को जारी करने वाला है। हालांकि बोर्ड यह साफ कर चुका है कि यह नोटिस पूरी तरह से फर्जी है।
15 Apr 2025, 01:37:12 PM IST
UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड रिजल्ट livehindustan.com पर भी रोल नंबर डालकर देख सकेंगे
UP Board Result 2025 Live : प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट जैसे ही घोषित होगा, उसके तुरंत बाद लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट livehindustan.com पर भी रिजल्ट चेक करने का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।
livehindustan.com/career/results/up-board-result
15 Apr 2025, 01:29:08 PM IST
UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड रिजल्ट का अलर्ट पाने के लिए यूं कराएं रजिस्ट्रेशन
UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड रिजल्ट का एसएमएस पाने के लिए इन स्टेप्स को फोलो करें-
- www.livehindustan.com/career/results पर जाएं।
- यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 पर क्लिक करें।
- यूपी बोर्ड 10वीं के छात्र ' यूपी बोर्ड 10 वीं 2025 का रिजल्ट ' के लिंक पर क्लिक करें। और यूपी बोर्ड 12वीं के छात्र ' यूपी बोर्ड 12 वीं 2025 का रिजल्ट ' के लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट रजिस्ट्रेशन का पेज खुलने पर स्टूडेंट्स अपना अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, क्लास की डिटेल डालकर सब्मिट करें। इस तरह आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा। रिजल्ट जारी होने पर रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स को लाइव हिन्दुस्तान की तरफ से रिजल्ट का SMS भेजा जाएगा। उस SMS में दिए गए लिंक पर क्लिक कर स्टूडेंट्स सीधा अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे
यूपी बोर्ड रिजल्ट DIRECT LINK- अभी से यहां कराएं रजिस्ट्रेशन। नतीजे आने पर डालना होगा रोल नंबर।
15 Apr 2025, 01:22:36 PM IST
UP Board Result 2025 Live: upmsp.edu.in , upresults.nic.in , result.upmsp.edu.in पर चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड रिजल्ट
UP Board 10t, 12th Result 2025 Live Updates: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही हाई स्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं)बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित करेगा। एक बार दोनों कक्षाओं के नतीजे घोषित होने के बाद, छात्र अपना परिणाम यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट्स upmsp.edu.in या upresults.nic.in या result.upmsp.edu.in पर देख सकते हैं।
15 Apr 2025, 01:09:02 PM IST
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं मार्कशीट पर होगी ये जानकारी
UP Board Result 2025 Live: रिजल्ट के बाद यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं मार्कशीट पर ये डिटेल्स जरूर चेक कर लें
रोल नंबर
पिता का नाम
माता का नाम
विषय का नाम
स्कूल का नाम
सैद्धांतिक परीक्षा प्राप्तांक
प्रैक्टिकल में प्राप्तांक
कुल प्राप्तांक
कुल अंक
रिजल्ट का स्टेटस
डिवीजन
15 Apr 2025, 01:02:03 PM IST
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट में बीते वर्ष इन विद्यार्थियों ने किया था टॉप
UP Board Result 2025 Live: पिछले साल यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में कुल 89.55 प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए थे। इनमें छात्रों का पास प्रतिशत 86.05 और छात्राओं का पास प्रतिशत 93.40 फीसदी रहा था। 10वीं में प्राची निगम ने 98.50 फीसदी अंक लाकर पूरे राज्य में टॉप किया था। वहीं दूसरे स्थान पर दीपिका सोनकर 98.33 फीसदी अंकों के साथ और तीसरे स्थान पर नव्या सिंह ने 98.00 प्रतिशत हासिल किए थे।
15 Apr 2025, 12:47:09 PM IST
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट में पिछले साल कौन था टॉपर
UP Board Result 2025 Live: पिछले साल यूपी बोर्ड 12वीं में सीतापुर के शुभम वर्मा ने 97.80 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया।
रैंक टॉपर का नाम प्रतिशत
1 शुभम वर्मा 97.8 फीसदी
2 विशु चौधरी, काजल सिंह, राज वर्मा, कशिश मौर्य, चार्ली गुप्ता और सुजाता पांडे 97.6 फीसदी
3 शीतल वर्मा, कशिश यादव, आदित्य कुमार यादव, अंशा विश्वकर्मा और पलक सिंह 97.4 फीसदी
15 Apr 2025, 12:41:17 PM IST
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के टॉपरों को मिलेगा इनाम
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के टॉपरों को राज्य सरकार की तरफ से कैश प्राइज व लैपटॉप भी मिलेंगे। यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाओं का रिजल्ट कुछ दिनों में जारी कर दिया जाएगा। यूपी बोर्ड में टॉप करने वाले छात्रों को राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा। 2025 के इनाम की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
15 Apr 2025, 12:26:00 PM IST
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड रिजल्ट upmsp.edu.in व upmspresults.nic.in पर देख सकेंगे
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट जारी करेगा, जिसके बाद छात्र अपने अंक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और अन्य मान्यता प्राप्त पोर्टलों पर चेक कर सकेंगे।
15 Apr 2025, 12:24:40 PM IST
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड रिजल्ट के बाद ऑरिजनल मार्कशीट और सर्टिफिकेट कहां से मिलेंगे
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों ई मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। जबकि ऑरिजनल मार्कशीट और सर्टिफिकेट कुछ समय बाद अपने अपने स्कूलों से ही मिलेगी। यूपी बोर्ड ने फर्जीवाड़ा रोकने के लिए मार्कशीट व सर्टिफिकेट में कई हाईटेक फीचर जोड़े हैं।
15 Apr 2025, 11:49:51 AM IST
UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड रिजल्ट कब आएगा (UP Board Result kab aayega )
UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड नोटिस जारी कर जानकारी दी है कि यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल को नहीं जारी किया जाएगा। लेकिन कॉपियां चेक हो चुकी हैं। सूत्रों के मुताबिक यूपी बोर्ड द्वारा अप्रैल के अंत तक परिणाम घोषित करने की उम्मीद है। नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किए गए थे। पिछले साल रिजल्ट 20 अप्रैल को आया था।
15 Apr 2025, 11:31:59 AM IST
UP Board Result 2025 Live: पिछले साल किसने किया था यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में टॉप
UP Board Result 2025 Live: पिछले साल यूपी बोर्ड 10वीं परिणाम में सीतापुर की प्राची निगम ने 98.50 फीसदी अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया था। दूसरे स्थान पर फतेहपुर की दीपिका सोनकर रही थीं जिन्होंने 98.33 फीसदी अंक प्राप्त किए थे। वहीं तीसरे स्थान पर सीतापुर की नव्या सिंह, स्वाती सिंह, जालौन की दीपांशी सिंह सेंगर और प्रतापगढ़ के अर्पित तिवारी ने 98 फीसदी अंक हासिल किए थे।
15 Apr 2025, 11:25:05 AM IST
UP Board Result 2025 Live: पिछले साल किसने किया था यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में टॉप
UP Board Result 2025 Live: पिछले साल यूपी बोर्ड 10वीं परिणाम में सीतापुर की प्राची निगम ने 98.50 फीसदी अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया था। दूसरे स्थान पर फतेहपुर की दीपिका सोनकर रही थीं जिन्होंने 98.33 फीसदी अंक प्राप्त किए थे। वहीं तीसरे स्थान पर सीतापुर की नव्या सिंह, स्वाती सिंह, जालौन की दीपांशी सिंह सेंगर और प्रतापगढ़ के अर्पित तिवारी ने 98 फीसदी अंक हासिल किए थे।
15 Apr 2025, 11:05:59 AM IST
UP Board Result 2025 Live: माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने कहा- यूपी बोर्ड रिजल्ट अच्छा आएगा
UP Board Result 2025 Live: उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने बताया है कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट बहुत जल्द घोषित किए जाएंगे। मंत्री गुलाब देवी ने यह भी कहा कि रिजल्ट काफी अच्छा होने वाला है।
15 Apr 2025, 11:01:00 AM IST
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 वेबसाइट लिस्ट
UP Board Result 2025 Live: उप्र बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 वेबसाइट लिस्ट
upresults.nic.in
upmsp.edu.in
upmspresults.nic.in
upmspresults.up.nic.in
livehindustan.com/career/results/up-board-result
15 Apr 2025, 10:48:58 AM IST
UP Board Result 2025 Live: ऐसे चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in व upmspresults.up.nic.in पर जाएं।
-10वीं वाले हाईस्कूल व 12वीं वाले इंटर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां रोल नंबर व कैप्चा कोड सबमिट कर दें।
- परिणाम स्क्रीन पर दिख जाएगा। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
15 Apr 2025, 10:21:01 AM IST
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड रिजल्ट से पहले जानें पासिंग मार्क्स पॉलिसी
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं में पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होते हैं। किसी एक या दो विषय में 33 नंबर से कम आने पर स्टूडेंट्स को उस विषय की दोबारा परीक्षा देनी होगी। जबकि दो से ज्यादा विषयों में न्यूनतम मार्क्स न प्राप्त करने पर छात्रों को फेल करार दिया जाएगा।
15 Apr 2025, 10:11:07 AM IST
UP Board Result 2025 Live: 134723 शिक्षकों ने चेक कीं यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं उत्तर पुस्तकाएं
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाएं चेक करने का काम संपन्न हो चुका है। इस बार हाई स्कूल व इंटर की कॉपियों की जांच के लिए कुल 1,34,723 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। ये सभी शिक्षक राज्य के 261 मूल्यांकन केंद्रों पर तैनात रहे और उन्होंने निर्धारित समय सीमा के भीतर मूल्यांकन कार्य पूरा किया।
15 Apr 2025, 10:07:52 AM IST
UP Board Result 2025 Live: कहां चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड रिजल्ट
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट ( UP Board 10th Result 2025 ) और यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट ( UP Board 12th Result 2025 ) एक साथ जारी होगा। विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in, upmspresults.up.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। रोल नंबर डालकर वे अपने नतीजे देख सकेंगे।
15 Apr 2025, 09:45:15 AM IST
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड रिजल्ट तैयार करने का काम अंतिम चरण में
UP Board Result 2025 Live: माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश की ओर से छात्रों का रिजल्ट तैयार किया जा रहा है। यह काम अंतिम चरण में है। मार्कशीट कम सर्टिफिकेट तैयार किए जा रहे हैं। डेट का ऐलान जल्द ही कर दिया जायेगा।
15 Apr 2025, 09:21:09 AM IST
UP Board Result 2025 Live: 51 लाख से अधिक विद्यार्थियों को यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट का इंतजार
UP Board Result 2025 Live: इस वर्ष यूपी बोर्ड हाईस्कूल यानी 10वीं और इंटरमीडिएट यानी 12वीं दोनों ही कक्षाओं में करीब 55 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इसमें से 51.37 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे। अब 51 लाख स्टूडेंट्स को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। जल्द ही यह खत्म होने वाला है।
15 Apr 2025, 08:57:38 AM IST
UP Board Result 2025 Live: प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परिणाम
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी होगा। बोर्ड हर साल की तरह इस बार भी दोनों कक्षाओं के परिणाम एक
साथ घोषित करेगा। विद्यार्थियों को नतीजों की सटीक तिथि व समय के ऐलान का इंतजार है।
15 Apr 2025, 08:27:54 AM IST
UP Board Result 2025 Live: पिछले साल कब आया था यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड ने पिछले साल कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम 20 अप्रैल 2024 को दोपहर 2:00 बजे घोषित किए थे। इस बार भी 20 अप्रैल के बाद नतीजे आने के पूरे आसार हैं।
15 Apr 2025, 08:19:41 AM IST
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड ने शासन को भेजा रिजल्ट जारी करने की तिथि का प्रस्ताव
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड परिणाम की तिथि घोषित करने के लिए बोर्ड की ओर से शासन को प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है। शासन की हरी झंडी मिलने के बाद ही परिणाम जारी किया जाएगा। 10वीं-12वीं की तकरीबन तीन करोड़ उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 19 मार्च से दो अप्रैल तक कराया गया था।