Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsSchoolgirl Harassed and Assaulted Police File Case Against Accused Ramsevak

स्कूली छात्रा के साथ छेड़खानी, विरोध पर पीटा

Basti News - बस्ती में एक स्कूली छात्रा के साथ छेड़खानी और मारपीट की घटना हुई। आरोपी रामसेवक ने विरोध करने पर छात्रा को जान से मारने की धमकी दी। छावनी पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छात्रा ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीTue, 15 April 2025 12:41 PM
share Share
Follow Us on
स्कूली छात्रा के साथ छेड़खानी, विरोध पर पीटा

बस्ती। स्कूली छात्रा के साथ रास्ते में छेड़खानी की घटना सामने आई है। आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। घटना की शिकायत किसी से भी करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। छावनी पुलिस ने मामले में छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इसी थानाक्षेत्र की रहने वाली 20 वर्षीय युवती के पिता ने थाने पर तहरीर देकर बताया है कि उसकी बेटी की गत मार्च माह में परीक्षा चल रही थी। आठ मार्च को वह कॉलेज परीक्षा देने गई थी। दिन में करीब 12 बजे वह परीक्षा देकर कॉलेज से घर लौट रही थी। आरोप है कि गांव के ही रहने वाले रामसेवक ने रास्ते में बेटी का हाथ पकड़ लिया और छेड़खानी करने लगा। एतराज जताने पर मारापीटा। साथ ही धमकी दी कि यह बात किसी से बताई तो तुम्हे जान से मार दूंगा। घर आने पर बेटी ने आपबीती घरवालों को बताई। इसके बाद 10 अप्रैल को जब बेटी घर से बाहर जा रही थी। तभी आरोपी ने फिर से उसके साथ अश्लील हरकत की। छावनी पुलिस ने आरोपी रामसेवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच श्याम सुन्दर को सौंपी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें