महाकुम्भ रत्न सम्मान से आज नवाजे जाएंगे समाजसेवी और अफसर
Prayagraj News - प्रयागराज में 17 मई को महाकुम्भ रत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में प्रमुख व्यापारियों, समाजसेवियों, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह की तैयारी के लिए...
Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजSat, 17 May 2025 10:44 AM

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल एवं सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में 17 मई को महाकुम्भ रत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष नीरज जायसवाल ने बताया कि समारोह में प्रमुख व्यापारियों और समाजसेवियों, पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को सम्मानित किया जाएगा। इसकी तैयारी में हुई बैठक में मंडल प्रभारी व जिलाध्यक्ष रमेश केसरवानी, महिला व्यापार मंडल महानगर अध्यक्ष स्वाति निरखी, उज्जवल सचदेवा, अभिषेक सक्सेना, अभिषेक गुप्ता, रजनी त्रिपाठी सहित कई प्रमुख व्यापारी मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।