तिरंगा यात्रा निकालकर सेना के शौर्य को किया सलाम
Pratapgarh-kunda News - प्रतापगढ़ में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना के शौर्य को सलाम करते हुए तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में कई गणमान्य लोग और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। लोग तिरंगा लेकर जयकारे...

प्रतापगढ़, संवाददाता। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना के शौर्य को सलाम करने के लिए शनिवार को बेल्हा के भाजपाइयों ने शहर में तिरंगा यात्रा निकाली। धूमधाम से निकाली गई तिरंगा यात्रा और उसमें शामिल जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों का शहर वासियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया और पुष्पवर्षा कर भारत माता के सम्मान में जयकारे लगाए। शहर के तुलसी सदन हादीहाल में भाजपाइयों का जमावड़ा अपरान्ह तीन बजे से होने लगा था। करीब पांच बजे 51 मीटर लंबा तिरंगा लेकर सबसे आगे एनसीसी कैडेट निकले और उसके पीछे भाइजा कार्यकर्ताओं के साथ, पूर्व सैनिक, मातृशक्तियां और युवा वर्ग हाथों में तिरंगा लिए भारत माता और भारतीय सेना के सम्मान में जयकारे लगाते हुए शहर में निकले तो समूचा शहर देशभक्ति की भावना से सरोबार हो उठा।
तुलसी सदन हादी हॉल से शुरू हुई तिरंगा यात्रा चौक घंटाघर, श्रीराम चौराहा, पंजाबी मार्केट होते हुए तुलसी सदन हादी हॉल में सम्पन्न हुई। उत्साहित लोग हाथो में तिरंगा थामे हिन्दुस्तान जिंदाबाद, भारत माता की जय, भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाते दिखे। तिरंगा यात्रा के साथ चल रहे डीजे की तेज धुन पर बज रहे देशभक्ति गीतों पर युवाओं की जत्था थिकरते हुए चल रहा था। यात्रा में शामिल लोगों ने कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह की तस्वीर लेकर भारत की इन बहादुर बेटियों को दुश्मन को सबक सिखाने में अहम भूमिका निभाने पर धन्यवाद ज्ञापित दिया। शहीद सैनिकों को याद किया गया। सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य, एमएलसी इंजीनियर अवनीश पटेल, जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव, पूर्व नॉन कमीशन अफसर राकेश कुमार शुक्ल, पूर्व विधायक धीरज ओझा, रोहित मिश्र, राजेश सिंह, पवन गौतम, अशोक त्रिपाठी, आलोक ऋषिवंश, अमरेश मिश्र, पूर्व लोकायुक्त सत्यवान श्रीवास्तव, जय प्रकाश मिश्र, गिरधारी सिंह, विशाल विक्रम सिंह, राघवेंद्र शुक्ल, अंशुमान सिंह, दिनेश सिंह, संतोष मिश्र, ज्ञानेंद्र सिंह, राजेश मिश्र राजन, नागेश प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री अवधेश मिश्र, विजय सिंह आदि शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।