Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़mosque was demolished at behest CM Yogi congress state president Ajay Rai who reached Kushinagar made big allegation

मुख्यमंत्री योगी के इशारे पर तोड़ी गई मस्जिद, कुशीनगर पहुंचे अजय राय का बड़ा आरोप

  • प्रशासन की तरफ से कुशीनगर जिले के हाटा नगर की मदनी मस्जिद के अतिक्रमण वाले हिस्से को रविवार के तुड़वाए जाने के बाद राजनीतिक दलों में भी सियासत शुरू हो गई है। बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय हाटा पहुंचे।

Dinesh Rathour हिन्दुस्तान, हाटा। कुशीनगर, हिन्दुस्तान संवादWed, 12 Feb 2025 09:04 PM
share Share
Follow Us on
मुख्यमंत्री योगी के इशारे पर तोड़ी गई मस्जिद, कुशीनगर पहुंचे अजय राय का बड़ा आरोप

प्रशासन की तरफ से कुशीनगर जिले के हाटा नगर की मदनी मस्जिद के अतिक्रमण वाले हिस्से को रविवार के तुड़वाए जाने के बाद राजनीतिक दलों में भी सियासत शुरू हो गई है। बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय हाटा पहुंचे। उन्होंने मदनी मस्जिद के पक्षकारों की बात सुनी। अजय राय ने आरोप लगाते हुए कहा, सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी के इशारे पर मस्जिद तोड़ी गई है। अजय राय ने कहा कि धार्मिक किताबों को जमींदोज किया गया। मदरसे में जारी शिक्षा को बंद की गई, जो बहुत ही शर्मनाक व दु:खद घटना है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए, कम है।

सपा से एक कदम आगे बढ़ कर उन्होंने आरोप लगाया कि इस नगर पालिका के ईओ व चेयरमैन घटना में शामिल हैं। सरकार ने पहले बहराइच, फिर संभल के बाद अब कुशीनगर में मस्जिद तोड़ी है। जो बहुत ही निंदनीय कृत्य है। कांग्रेस पार्टी इनके साथ खड़ी है। लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी से पत्र के माध्यम से कार्रवाई की मांग करेंगे। कानूनी न्यायालय में जो भी कार्रवाई होगी, हम मस्जिद पक्षकारों के साथ खड़े हैं।

ये भी पढ़ें:महाकुंभ के लिए चार्टर बुक करने वाले हो जाएं सावधान, योगी के मंत्री ने किया सतर्क

अजय राय मस्जिद के अंदर निरीक्षण करने गए। उसके बाद मस्जिद के पक्षकार हाजी हामिद से मिलने उनके आवास पर भी गए। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह, अमरेन्द्र प्रताप मल्ल, निर्मला पासवान, जिलाध्यक्ष ऋषिकेश मिश्र, प्रमोद पांडेय, अरशद खान, आनंद मणि, शाकिर हुसैन, मनोज यादव, अभिमन्यु विश्वकर्मा, अरुण चौबे, मंटू यादव, सैफ, रामसमुझ यादव सहित मस्जिद पक्ष के लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:महाकुंभ में खुद नहा रहे, दूसरों को रोक रहे विपक्षी, योगी का अखिलेश पर सीधा हमला

बसपा सुप्रीमो ने मदनी मस्जिद तोड़ने का बताया गलत: रमेश

बसपा जिलाध्यक्ष रमेश कुमार ने बुधवार को कहा कि हाटा की मदनी मस्जिद के प्रकरण की पूरी जानकारी पार्टी सुप्रीमो मायावती से कराई गई। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से शासन व प्रशासन की कार्रवाई को सरासर ग़लत बताया। साथ ही मस्जिद तोड़े जाने की घोर निन्दा की। इस कार्रवाई को धार्मिक भेदभाव बताया। उन्होंने कहा है कि यूपी सरकार अविलंब संज्ञान लेकर दोषी अफसरों पर कड़ी कार्रवाई करे व भविष्य में ऐसी धार्मिक भेदभाव की कार्रवाई को रोका जाए। ताकि देश व प्रदेश में धार्मिक भावनाएं आहत न हों व समाज में भाईचारा बना रहे।

अगला लेखऐप पर पढ़ें