Gopalpur Man Arrested for Dowry Death Victim s Body Sought in Ganges दहेज हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsGopalpur Man Arrested for Dowry Death Victim s Body Sought in Ganges

दहेज हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार

बिहपुर के गोपालपुर थानाक्षेत्र में संतोष मंडल को दहेज हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पीड़ित पिता ने अपनी बेटी की हत्या की शिकायत की थी। संतोष ने बताया कि उसकी पत्नी ने जहर खा लिया था और शव को...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSun, 18 May 2025 05:01 AM
share Share
Follow Us on
दहेज हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार

बिहपुर, संवाद सूत्र। गोपालपुर थानाक्षेत्र के तिरासी निवासी संतोष मंडल को पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि 15 मई को पीड़ित पिता ने अपनी बेटी की हत्या करने को लेकर दामाद संतोष मंडल व ससुराल वालों बालों के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवगछिया और गोपालपुर थानाध्यक्ष ने जांच की। गिरफ्तार संतोष मंडल ने बताया कि उसकी पत्नी ने बुधवार की देर रात जहर खा लिया था। जिसके बाद परिजन के साथ मिलकर शव को गंगा में बहा दिया। प्रशासन के द्वारा गोताखोर की मदद से लगातार शव की तलाश की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।