14 Crore Development Projects to Begin Soon in City 14 करोड़ की लागत से नगर में होंगे विकास कार्य: रघुराज, Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad News14 Crore Development Projects to Begin Soon in City

14 करोड़ की लागत से नगर में होंगे विकास कार्य: रघुराज

Moradabad News - नगर पालिका अध्यक्ष रघुराज सिंह यादव ने बताया कि नगर में 14 करोड़ की लागत से विकास कार्य जल्द शुरू होंगे। इसमें नाली, नाले, सड़क और तीन पार्कों का सौंदर्यकरण शामिल है। ओम विहार कॉलोनी में कान्हा गौशाला...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादFri, 16 May 2025 09:58 PM
share Share
Follow Us on
14 करोड़ की लागत से नगर में होंगे विकास कार्य: रघुराज

नगर में जल्द14 करोड़ की लागत से विकास कार्य होंगे। नगर पालिका अध्यक्ष रघुराज सिंह यादव ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि इसको लेकर टेंडर जारी हो चुके हैं, जल्द ही कार्य शुरू होगा,जिसमें नाली,नाले सड़क व तीन पार्क चौधरी चरण सिंह पार्क, अंबेडकर पार्क, परशुराम पार्क आदि का सौंदर्यकरण करना भी शामिल है। पालिका अध्यक्ष रघुराज सिंह यादव ने शुक्रवार को नगर पालिका में बैठक के दौरान बताया कि बिलारी के ओम विहार कॉलोनी स्थित कान्हा गौशाला में वह स्थाई केबिन बनाएंगे, जिसमें लोगों की जनसमस्याओं को सुना जाएगा। दोपहर 12 बजे से 2:00 बजे तक वह जन समस्याओं को सुनेंगे।

उन्होंने कहा कि जहां जहां जो समस्याएं हैं लोग उन्हें अवगत करा सकते हैं। नगर की जल भराव की समस्या को सुलझाने के लिए नालू की तली झाड़ सफाई का कार्य चल रहा है,इसके अलावा तीन जेट पंप की मदद से बरसात के दौरान जलभराव की समस्या को सुलझाया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।