Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Mathura Laddu Holi today CM Yogi will be present in Barsana what will be organized in the Braj Rangotsav

मथुरा में लड्डू होली आज, योगी होंगे शामिल, ब्रज में 40 दिन के रंगोत्सव में कब क्या आयोजन

  • यूपी में ब्रज में 40 दिन के रंगोत्सव का आगाज हो गया है। विश्व प्रसिद्ध लड्डू होली आज होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बरसाना के लाडलीजी मंदिर में मौजूद रहेंगे। आइए बताते हैं कि ब्रज में 40 दिन के रंगोत्सव में कब क्या आयोजन है।

Deep Pandey लाइव हिन्दुस्तानFri, 7 March 2025 07:59 AM
share Share
Follow Us on
मथुरा में लड्डू होली आज, योगी होंगे शामिल, ब्रज में 40 दिन के रंगोत्सव में कब क्या आयोजन

मथुरा-वृंदावन समेत ब्रज क्षेत्र में होली का पारंपरिक एवं सांस्कृतिक उत्सव शुरू हो चुका है। इसी क्रम में विश्व प्रसिद्ध लड्डू होली शुक्रवार को खेली जाएगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बरसाना के लाडलीजी मंदिर में मौजूद रहेंगे। इसके बाद बहुचर्चित लट्ठमार होली 8 मार्च को मनायी जाएगी। इन दोनों दिव्य उत्सवों में शामिल होने देश-विदेश से होली के शौकीन पधारना शुरू हो चुके हैं। इसके लिए जिला प्रशासन जोर-शोर से तैयारी की है।

यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने देते हुए बताया कि राज्य सरकार का प्रयास है कि इन पर्वों पर आने वाले पर्यटकों को होली के रंग में सराबोर होने का अद्भुत अवसर प्राप्त हो और वे एक विशिष्ट अनुभव की अनुभूति करें। इसके लिए ब्रजतीर्थ विकास परिषद ने पूरी तैयारी कर रखी है। मथुरा-वृंदावन में 40 दिन तक चलने वाले रंगों के इस त्यौहार में शामिल होने के लिए देश-विदेश से लोग पहुंचते हैं। बरसाना की लट्ठमार होली और बलदेव जी के हुरंगा के अलावा धधकती आग से पंडा के निकलने का दृश्य इस पर्व को और रोमांचकारी बनाता है।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लड्डू होली के दौरान लाडली जी के मंदिर में रहेंगे। फिर राधा विहारी इंटर कालेज के प्रांगण में होली महोत्सव की विधिवत् शुरुआत करेंगे। बरसाना की रंगीली गली और राधा रानी के मंदिर में 8 मार्च को होली खेली जाएगी। ब्रज में होली 40 दिन मनाई जाती है, जिसकी शुरुआत बसंत पंचमी से होती है।

ये भी पढ़ें:होली और रमजान पर रहें अलर्ट, सीएम योगी ने अफसरों को दिए ये निर्देश

|#+|

इन तिथियों पर होंगे ये आयोजन

जयवीर सिंह ने बताया कि ब्रज की होली 2025 की मुख्य तिथियां इस प्रकार हैं। 7 मार्च को बरसाना में लड्डू होली, 8 मार्च को बरसाना में लट्ठमार होली, 9 मार्च नंदगांव में लट्ठमार होली, 10 मार्च वृंदावन में फूलों की होली, 10 मार्च को श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंच पर होली, सांस्कृतिक कार्यक्रम, 11 मार्च गोकुल में छड़ीमार होली, 13 मार्च होलिका दहन, 14 मार्च पूरे ब्रज में धुलेंडी, 15 मार्च दाऊजी और नदंगाव में हुरंगा, 18 मार्च मुखरई में चरकुला नृत्य एवं 22 मार्च रंगनाथ मंदिर में होली उत्सव का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुरक्षित होली, शानदार होली एवं यादगार होली के संकल्प को जीवंत बनाने के लिए सारी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

अगला लेखऐप पर पढ़ें