Hindi NewsBihar NewsAra NewsTribute to Former Jogta Panchayat Head Dilkumari Devi on Her 4th Death Anniversary
जोगता की मुखिया को दी गई श्रद्धांजलि
फोटो 2 : जोगता पंचायत की पूर्व मुखिया दिल कुमारी देवी के स्मारक पर श्रद्धांजलि के मौके पर जुटे लोग।
Newswrap हिन्दुस्तान, आराMon, 28 April 2025 07:15 PM

कोईलवर, एक संवाददाता। प्रखंड की जोगता पंचायत की पूर्व मुखिया दिलकुमारी देवी की चौथी पुण्यतिथि मनाई गई। दिवंगत मुखिया के पति समाजसेवी संजय मंडल समेत स्थानीय जनप्रतिनिधियों व पंचायतवासियों ने उनके स्मारक भवन में बनी मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कोईलवर प्रखंड के उप प्रमुख राजपाल सिंह ने कहा कि दिवंगत मुखिया हमेशा याद की जाएंगी। जोगता की मुखिया उषा देवी व प्रतिनिधि मनोज कुमार, सरपंच रंजू देवी, अभय कुमार सिंह, वार्ड सदस्य मनोज कुमार, अजीत कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।