भाजपा मंत्री के खिलाफ सपा महिला नेत्रियों ने प्रदर्शन किया
Maharajganj News - महराजगंज, निज संवाददाता। भारत की कर्नल सोफिया पर आपत्ति जनक टिप्पणी करने और भाजपा

महराजगंज, निज संवाददाता। भारत की कर्नल सोफिया पर आपत्ति जनक टिप्पणी करने और भाजपा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग को लेकर गुरुवार को समाजवादी महिला नेत्रियों ने सड़क पर प्रदर्शन किया। सपा महिला सभा की जिला lध्यक्ष सत्यभामा सिंह के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने नगर की सड़क पर पैदल मार्च करके नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने अपने हाथ में नारा लिखि तख्तियां लेकर चल रहे थे। भारतीय सेना का अपमान,नहीं सहेगा हिंदुस्तान, देश की बेटी सोफिया का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान के नारे भी लगाए। पार्टी कार्यालय से सक्सेना चौक तक पैदल मार्च करते हुए नारों के साथ महिला सभा की कार्यकर्ता व पदाधिकारी कर्नल पर आपत्ति जनक टिप्पणी करने वाले भाजपा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की।
इस दौरान महिला सभा की जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब सेवा में कर्नल सोफिया जैसी महिला के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की जा सकती है तो भाजपा के राज्य में आम महिला का सम्मान कैसे सुरक्षित रहेगा। सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से पीडीए समाज को अपमानित करती रहती है। पीडीए समाज चाहे नौकरी में हो या सामाजिक कार्य में हमेशा बीजेपी उनको अपमानित करती है। इसलिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पीडीए को सम्मान दिलाने के लिए उनकी लड़ाई लड़ते रहेंगे। पीडीए के सम्मान की रक्षा सपा ही कर सकती है।इस दौरान पर महिला सभा की जिला महासचिव इंदु गौतम,अमीरुल निशा इंद्रावती, ललित,रूना,सावित्री एवं सपा के जिला उपाध्यक्ष प्रणय गौतम, अमरनाथ यादव उर्फ लल्ला ,जिला महासचिव समसुद्दीन अली,संतोष कृष्ण त्रिपाठी, छात्र सभा जिला अध्यक्ष यज्ञदत्त पासवान,अमरनाथ यादव, हीरालाल जख्मी, विजय यादव डॉक्टर शेषनाथ गोरख यादव आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।