Forest Department Arrests Three Poachers in Forest Reserve for Killing Nilgai नीलगाय के शिकार पर तीन शिकारियों को पकड़ा, केस दर्ज, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsForest Department Arrests Three Poachers in Forest Reserve for Killing Nilgai

नीलगाय के शिकार पर तीन शिकारियों को पकड़ा, केस दर्ज

Maharajganj News - पनियरा, हिन्दुस्तान संवाद। बांकी रेंज के आरक्षित वन क्षेत्र मिठौरा चन्दनचाफी कम्पार्ट नंबर 4

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजFri, 16 May 2025 05:35 AM
share Share
Follow Us on
नीलगाय के शिकार पर तीन शिकारियों को पकड़ा, केस दर्ज

पनियरा, हिन्दुस्तान संवाद। बांकी रेंज के आरक्षित वन क्षेत्र मिठौरा चन्दनचाफी कम्पार्ट नंबर 4 में बुधवार की रात जंगल में नील गाय का शिकार कर रहे रहे तीन लोगों को वन विभाग ने पकड़ा। तीन अन्य आरोपित फरार हो गये। पकड़े गये तीन आरोपितों मे से दो भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोपाला व एक श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के सियरहीभार का निवासी है। वन रक्षक विनय यादव की तहरीर पर पुलिस ने नामजद छह लोगों पर केस दर्ज किया है। नील गाय के शव का पोस्टमार्टम के बाद उसे वन विभाग की मौजूदगी में दफन करा दिया गया। वन रक्षक की तहरीर के अनुसार बुधवार की रात में वह बीट में गश्त कर रहा था।

उसी दौरान फायरिंग की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचे तो कुछ लोग टार्च लेकर खोजबीन कर रहे थे। यह देख वन रक्षक ने फोन कर अन्य वन कर्मियों को मौके पर बुलाया। उसके बाद वन कर्मियों ने तीन आरोपितों को पकड़ लिया। अंधेरे का फायदा उठाकर तीन आरोपित फरार हो गए। थोड़ी दूर एक मादा नीय गाय मृत अवस्था में पड़ी थी। पकड़े गये व्यक्तियों के पास से तीन बड़े चाकू, एक बड़ी कुल्हाड़ी, रेती व प्लास्टिक के तीन बड़े बोरे सहित एक प्लेटिना बाइक व एक साइकिल बरामद किया गया है। वन क्षेत्राधिकारी जगदम्बा पाठक ने बताया कि मामले में भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोपाला निवासी रईस, नूरमोहम्मद, अनीस अहमद, ग्राम पंचायत बरगदही के कोईल श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सियरहीभार के मजीदुल्लाह व रमजान अली के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया गया है। जिसमें रईस, मजीदुल्लाह व नूरमोहम्मद को गिरफ्तार किया गया है। प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि वन विभाग की तहरीर पर केस दर्ज कर गिरफ्तार तीन आरोपियों को न्यायालय चालान किया गया। जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।