महराजगंज में आम बीनने गई युवती की ईंट से कूंचकर हत्या
Maharajganj News - महराजगंज के धनहा नायक गांव में 25 वर्षीय युवती अंजू की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी गई। घटना के समय बचाव करने आए व्यक्ति पर आरोपित ने हमला किया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। अंजू की शादी नहीं हुई...

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के धनहा नायक गांव में शनिवार अपराह्न दो बजे आम बीनने गई 25 वर्षीय युवती की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी गई। घटना के समय बचाव करने पहुंचे एक व्यक्ति को आरोपित ने दौड़ा लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। इस घटना से गांव में सनसनी मच गई। पुलिस कार्रवाई में जुटी है। मृतका अंजू (25) सात बहनों में चौथे नंबर की थी। इकलौता भाई अंजू से बड़ा है।
अंजू व उससे छोटी बहन की शादी अभी नहीं हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक वह कुछ मंद बुद्धि की थी, लेकिन घर के मवेशियों की देखभाल वहीं करती थी। पिता लाल बिहारी प्रजापति राजमिस्त्री का काम करता है। शनिवार को वह अपने घर का निर्माण कार्य कर रहा था। घर से करीब दो सौ मीटर दूर बागीचे में अंजू आम बीनने गई थी। लोगों के मुताबिक बागीचे से आम बीन कर वह घर लौट रही थी। उसी दौरान गांव का ही रहने वाला आरोपित पहुंच गया। हत्या के बाद शव के पास बैठा रहा आरोपित अंजू के हाथ में आम देख आरोपित महेन्द्र उर्फ टिंकल निषाद(25) ने छीन लिया। उसके पकड़ कर जमीन पर गिरा दिया। यह देख बागीचे के समीप क्रिकेट खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया। कुछ युवक अंजू के पड़ोसी भी थे। दौड़ कर वह अंजू के पिता को घटना की जानकारी दिए। पिता लाल बिहारी दौड़ते हुए मौके पर पहुंचा। उस समय अंजू खून से लथपथ होकर जमीन पर पड़ी थी। अगल-बगल खून पसरा था। ईंट के टुकड़े से उस पर प्रहार हुआ बताया जाता है। आरोपित महेन्द्र उर्फ टिंकल के बारे में बताया जा रहा है कि वह भी कुछ मंद बुद्धि है। एक साल पहले बाहर से कमा कर घर लौटा था। अंजू की हत्या के बाद आरोपित वहीं बैठा था। पुलिस से बोला आरोपित-मार दिया, मुझे ले चलिए घटना की सूचना पर सबसे पहले डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। आरोपित को पकड़ने लगी। इस पर वह जमीन पर लेट गया। पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। थोड़ी देर बाद श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह, एसएसआई शंभू सिंह, महिला एसआई सारिका सिंह, एसआई राजेश सिंह, चंद्रेश, दीवान संजय सिंह, कांस्टेबल मनीष, रामप्रताप, सतीश, सोनू मौके पर पहुंचे। खून से लथपथ अंजू को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कहा कि इसकी पहले ही मौत हो चुकी है। पुलिस कर्मियों से आरोपित ने कहा कि वह अंजू को मार दिया है। उसे पकड़ कर ले चलिए। घटना से परिजन बदहवास, रो-रोकर बुरा हाल अंजू पर हमला की बात सुनते ही पिता लाल बिहारी के अलावा मां राजपती, भाई अमित व अन्य बहनें मौके पर पहुंची। अंजू के लहूलुहान शव को देख बिलख कर रोने लगी। अंजू व उसकी छोटी बहन की शादी अभी नहीं हुई है। अन्य बहनों की शादी हो चुकी है। अंजू बहुत ही मेहनती थी। घर पर पाले गए पशुओं की अधिकांश देखभाल वहीं करती थी। अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि लालबिहारी ने सूचना दी कि उसकी बेटी की ईंट से प्रहार कर हत्या कर दी गई है। आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है। इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के धनहा नायक गांव में 25 वर्षीय युवती का गांव के ही युवक ने ईंट से प्रहार कर हत्या कर दिया। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों की शादी अभी नहीं हुई थी। दोनों कुछ मंद बुद्धि के बताए जा रहे हैं। प्रकरण में केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। सोमेन्द्र मीना, एसपी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।