Successful Tiranga Yatra by BJP After Operation Sindoor तिरंगा यात्रा में भारत माता की जयकारों से गूंजा एटा शहर, Etah Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsSuccessful Tiranga Yatra by BJP After Operation Sindoor

तिरंगा यात्रा में भारत माता की जयकारों से गूंजा एटा शहर

Etah News - ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। यात्रा भारत माता की जयकारों के साथ ठंडी सड़क पर समाप्त हुई। प्रभारी मंत्री संदीप सिंह और पूर्व...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाSat, 17 May 2025 11:41 PM
share Share
Follow Us on
तिरंगा यात्रा में भारत माता की जयकारों से गूंजा एटा शहर

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद शहर में भाजपा की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया। यात्रा में मौजूद लोग भारत माता की जयकारे लगाते हुए जा रहे थे। करीब दो घंटे तक यह यात्रा में भ्रमण करती हुई ठंडी सड़क पर समापन हुआ। तिरंगा यात्रा में जिले के प्रभारी मंत्री संदीप सिंह ने प्रतिभाग किया। शनिवार की शाम को तिरंगा यात्रा ठंडी सड़क स्थित ग्रीन गार्डन से शुरू हुई। प्रभारी मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि हमारी भारतीय सेना ने जो कर दिखाया है उससे हम सभी का सीना गर्व से ऊंचा हो गया है।

पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू ने भारत माता की जयकारे लगाते हुए भारतीय सेना की वीरगाथाए बताई। उन्होंने यह अब नया भारत है। भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप सिंह, मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, एमएलसी आशीष यादव आशू सहित तमाम लोगों ने सहभागिता की। तिरंगा यात्रा ग्रीन गार्डन से होते हुई महता पार्क, घंटाघर, जीटी रोड होते हुए फिर से ग्रीन गार्डन पर ही आकर समाप्त हुई। प्रमोद गुप्ता, राजकुमारी सीमा वार्ष्णेय, राजेश गुप्ता, सुलील गुप्ता, अतुल राठी, एडीजीसी रवि शंकर वार्ष्णेय, विजेंद्र गुप्ता बब्बू , वीरेंद्र अग्रवाल टिल्लू कोषाध्यक्ष , जितेंद्र माहेश्वरी उपाध्यक्ष , शिवांग गुप्ता कार्य सदस्य , आशीष राजपूत, डॉली सक्सेना, विनीत वार्ष्णेय बॉबी, विनीत भारद्धाज, सीमा सक्सेना, विनीता देवी प्रेम राठौर आदि लोग मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा के संयोजक प्रदीप गुप्ता भामाशाह ने कार्यक्रम में भाग लेने वालों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।