हड़ताल पर गए पंचायत सचिवों के वेतन निकासी पर रोक
अरवल, निज संवाददाता।जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने बताया कि विभागीय निर्देश के आलोक में अनाधिकृत रूप से हड़ताल पर जाने वाले जिले के 23 पंचायत सचिव का वेतन निकासी पर रोक लगाया गया है।
Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादSat, 17 May 2025 11:42 PM

अरवल, निज संवाददाता। हड़ताल पर जाने वाले जिले के पंचायत सचिवों के हड़ताल अवधि के वेतन निकासी पर रोक लगा दिया गया है। जिला पंचायती राज पदाधिकारी विनोद कुमार के द्वारा हड़ताल पर गए सभी पंचायत सचिवों के वेतन को तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया गया है। जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने बताया कि विभागीय निर्देश के आलोक में अनाधिकृत रूप से हड़ताल पर जाने वाले जिले के 23 पंचायत सचिव का वेतन निकासी पर रोक लगाया गया है। उन्होंने बताया कि किसी भी हाल में हड़ताल अवधि के वेतन निकासी अगले आदेश तक स्थगित रहेगा जब तक कोई विभागीय निर्देश नहीं आता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।